DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अनुसूचित जाति विभाग की बैठक 23 जुलाई को

बालोद/गुरूर। 23 जुलाई 2023 रविवार समय सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन बालोद में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजकुमार अंचल एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के महामंत्री बालोद जिला प्रभारी बाबूलाल नायक के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अनुसूचित जाति विभाग का आवश्यक बैठक रखा गया है। जिसमें बालोद जिला के प्रभारी महामंत्री बाबूलाल नायक उपस्थित रहेंगे। इसी बैठक में नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी एवं ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा भी किया जाएगा जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अनुसूचित जाति विभाग के समस्त जिला पदाधिकारी गण ब्लाक अध्यक्ष गण एवं वरिष्ट कार्यकर्ता गण अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित अनिवार्य है। सभी नया पुराना पदाधिकारी ब्लाक अध्यक्षों कार्यकर्ताओ को समय का पालन करते हुए बैठक में आना अनिवार्य है। उक्त जानकारी दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग जिला बालोद ने दी।

You cannot copy content of this page