DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरकार में हुआ ओलंपिक का आयोजन

गुरूर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के दिशा निर्देश अनुसार छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का आयोजन राजीव युवा मितान व ग्राम पंचायत अरकार द्वारा एक दिवसीय खेल का आयोजन किया गया।जिसमे छत्तीसगढ़ी ओलंपिक के तहत 16 प्रकार के खेलो का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में उपस्थित चांदनी भोजराम देवांगन सदस्य जनपद पंचायत गुरुर ने किया। अध्यक्षता महेंद्र साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ गुरुर,शिशुपाल शांडिल्य ,रामकुमार,संतराम द्वारा किया गया।जिसमे प्रतिभागियों ने खेल में उत्साह दिखाते हुए बड़ चढ़कर हिस्सा लिया। खेल में 6से 18, 18से 40, और 40से अधिक आयु के खिलाड़ी अपना प्रतिभा दिखाया।कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि संजय प्रकाश चौधरी महामंत्री कांग्रेस कमेटी जिला बालोद ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन व सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समापन समारोह में विशेष अतिथि शिवकुमार सिन्हा अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी गुरुर ,दिलीप केशरवानी ,भोजराम देवांगन ,ओमप्रकाश साहू ,तुकेश ठाकुर रहे ।इस आयोजन में विशेष रूप शैलेंद्र कुमार सिन्हा , हेमसिंह पटेल अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब अरकार व पदाधिकारियों सत्यवान साहू,टिकेश्वर साहू,राहुल कुमार सिन्हा,खिमेश्वरी साहू,संतोषी निषाद,सपना,कुलेश्वरी,एंद्रकला शांडिल्य, वासिनी शांडिल्य,गायत्री सिन्हा, एनप्रभा साहू,महेश ,यशवंत,पुष्पेंद्र साहू नेमचंद निषाद का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page