DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धनगांव में हुआ ओलंपिक का आयोजन

डौंडीलोहारा। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन में हरेली के पावन अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब धनगांव में छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलकूद का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री तोषण चुरेन्द्र अध्यक्षता श्री प्रताप कंवर विशेष अतिथि हुमन कोसमा फूलसिंह विश्वकर्मा सेवा मसिया द्वारा बजरंग बली के छायाचित्र पर पूजन अर्चन कर किया गया।अतिथि स्वागत पश्चात आतिथ्य उद्बोधन में मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते छत्तीसगढ़ के मुखिया . भूपेश बघेल को धन्यवाद करते हुए छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गिल्ली डंडा पिट्ठूल सखली लंगड़ी दौड़ कबड्डी खोखो रस्साकसी बांटी बिल्लस फुगड़ी गेठ़ी दौड़ भंवरा 100मीटर दौड़ लंबी कूद रस्सी कूद और कुश्ती जैसे खेलो को जीवंत कर देश तक पहुंचाने का विश्व में अनूठा इतिहास रचा है।

साथ ही अपने विचार रखे कि “शरीर माध्यम धर्म खलु साधनम्” अर्थात खेल से हमारा शरीर और मन तंदुरुस्त रहता है। हमारे जीवन मैं खेल का विशेष महत्व है। और उदबोधन के अंत मे कविता “लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती कोशिश करने वालों की हार नहीं होती” से वाणी विराम दिये।विशेष अतिथि हुमन कोसमा द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना से खेल को खेलने कहा गया। उदबोधन पश्चात अतिथियों द्वारा गिल्ली डंडा से खेल कूद का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन अश्वनी पटेल पीटीआई अर्जुन्दा द्वारा किया गया।इस अवसर समस्त ग्रामवासी व राजीव युवा मितान क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

हुआ समापन

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकूद हरेली के पावन अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब धनगांव के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलकूद का समापन मुख्य अतिथि श्री तोषण चुरेन्द्र सरपंच अध्यक्षता श्री इंद्रकुमार भंडारी ग्राम पटेल विशेष अतिथि हिरदे मानकर हेमलाल मंडावी सुखित मरकाम विजय पिसदा द्वारा किया गया।अतिथि स्वागत पश्चात आतिथ्य उद्बोधन में अध्यक्षता कर रहे भंडारी द्वारा सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ के विलुप्त होते खेलों एक धागे में पिरो कर छत्तीसगढ़ शासन ने गांव की छुपी प्रतिभाओं देश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योजना लायी है। खेल हार और जीत का खेल है इसलिए जो हारे है वह निराश न होवे मेहनत करे एक दिन जीत अवश्य मिलेगी। अतिथि उदबोधन पश्चात विजयी प्रतिभागियों को मेडल से सम्मानित किया गया।
जिसमें 0-18 वर्ष से प्रथम वर्ग पुरुष वर्ग गिल्ली में डंडा प्रथम अनिल व साथी पिट्ठूल में देवानंद व साथी सखली में भूपेश व साथी लंगड़ी दौड़ में ढालेश व अनिल कबड्डी में दानेश्वर व साथी रस्साकसी में दुष्यंत व साथी बांटी में चुकेश्वर व साथी भंवरा में पंकज व साथी 100 मीटर दौड़ में भगत व गुमेंन्द्र महिला वर्ग लंगड़ी दौड़ में जीवानी व इंदु कबड्डी में रोशनी व साथी रस्साकसी में यशस्वी व साथी बिल्लस में १ला सावित्री व २रा हेतल फुगड़ी में १ला माधुरी व २रा प्राची संखली में हेमा व साथी 100मीटर दौड़ में १ला तामेवश्वरी २रा वेणुका रस्सी कूद में १ला हेतल व २रा भावना ने स्थान बनाया।
18-40 वर्ष से द्वितीय वर्ग में पुरुष वर्ग में गिल्ली में डंडा में तिलेश्वर व साथी लंगड़ी दौड़ में नमन व हेमसिंह कबड्डी में एकलव्य कबड्डी बांटी में अवध व साथी फुगड़ी में झमेन्द्र कुमार भंवरा में हेम सिंह 100मीटर दौड़ में १ला मोहन व २रा तोषण रात्रे रस्सी कूद में धर्मराज व हेम सिंह महिला वर्ग में कबड्डी मे रितु सोरी व साथी 100मीटर दौड़ १ला सावित्री व २रा रितु सोरी ने अपना स्थान जोन स्तर के लिए सुनिश्चित किया। मुख्य अतिथि तोषण चुरेन्द्र सरपंच व अतिथियों द्वारा जोन स्तर में जाने वाले सभी खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गयी।कार्यक्रम का सफल संचालन अश्वनी पटेल पीटीआई द्वारा किया गया।इस अवसर समस्त ग्रामवासी व राजीव युवा मितान क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page