DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया से लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा व उसके प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

विधानसभा चुनाव के लिए चर्चा करते हुए संरक्षण, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए

बालोद। लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा और नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष विद्या शर्मा पार्षद अनीता साहू ,झुमुक लाल कोशमा, नारायण सिन्हा ,शोहदरा देवांगन, ममता शर्मा ,युवा नेता विकास लोढा ,गोपी साहू ने आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारी को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया से रायपुर निवास में सौजन्य मुलाकात की। नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने लोकेश्वरी गोपी साहू के नेतृत्व में रायपुर निवास में महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के मंत्री अनिला भेड़िया से सौजन्य मुलाकात कर डौंडीलोहारा नगर में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारी के विषय पर चर्चा करते हुए माननीय कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया से मार्गदर्शन लेते हुए नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और पार्षद साथियों द्वारा चर्चा की गई और छत्तीसगढ़ शासन के सभी योजनाओं के बारे में आम नागरिकों के बीच जाकर योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है कि नहीं मिल रहा है, उसके बारे में जानकारी लेते हुए आम नागरिकों के बीच कैबिनेट मंत्री द्वारा पहुंचने के लिए नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल को निर्देश देते हुए अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में कमरकस लेने की बात कही गई। जिससे नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद नई ऊर्जा के साथ विधानसभा चुनाव में आम नागरिकों के बीच जाकर रणनीति बनाते हुए छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही गई और नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षदों द्वारा कैबिनेट मंत्री को भरोसा दिलाया कि आपके मार्गदर्शन और संरक्षण में डौंडीलोहारा नगर में और पूरे क्षेत्र में पूरे साढ़े 4 सालों में विकास की दिशा में अनेकों कार्य किए गए हैं उसे लेकर हम आश्वस्त हैं और आने वाला समय में कांग्रेस की सरकार बनाने का भरोसा दिलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष लो केश्वरी गोपी साहू और उनके प्रतिनिधिमंडल ने,, कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया को साथ ही साथ डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की जानकारी दिए और भविष्य की कार्य योजना के बारे में अनिला भेड़िया को अवगत कराएं व विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने की बातें दोहराई गई एवं छत्तीसगढ़ सरकार और आपके साढ़े 4 साल के कार्यकाल में डौंडीलोहारा नगर में और पूरा विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों और सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं के दम पर हम आम नागरिकों के बीच जाकर विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही गई। नगर पंचायत के प्रतिनिधि मंडल में लोकेश्वरी गोपी साहू के साथ विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा अनीता साहू सभापति झुमुक लाल कोसमा सभापति शोहदरा देवांगन सभापति ममता शर्मा पार्षद नारायण सिंह सिन्हा पार्षद नगर पंचायत डौंडीलोहारा युवा नेता विकास लोढा और शहर अध्यक्ष गोपी साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page