DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

केंद्र के समर्थन मूल्य पर राज्य सरकार लूट रही है वाहवाही : भाजपा

गुरूर। भाजपा गुरुर मंडल व किसान मोर्चा गुरुर ब्लाक के विभिन्न ग्रामों में पहुंच कर किसान चौपाल व सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम अयोजित की जा रही है। जिसमे मोदी सरकार द्वारा की जा रही धान खरीदी की सत्यता किसानों को बतलाकर बुद्धि जीवी वर्गो से मिल कर पार्टी के लिए जन समर्थन मांग रहे है।


उसी परिपेक्ष में गुरुर भाजपा मंडल द्वारा भाजपा नेताओ की दो टोलिया बना कर जिसमे प्रथम टोली में ग्राम सोहपुर टेगनाबडपारा धनेली में ज़िला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार, ज़िला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू, वरिष्ठ नेता छगन देशमुख, नन्द किशोर शर्मा, जगदीश देशमुख जिला उपध्यक्ष त्रिलोकी साहू सुशीला साहू जिला मंत्री नरेश साहू प्रदेश कार्यसमीति किसान मोर्चे सन्तोष गंगाबेर मंडल महामंत्री भुवन साहू जनपद सदस्य सांध्य अजेंद्र नीता साहू चांदनी देवागन दिगेश्वरी बंधु केशव बंधु के मार्गदर्शन में वही दूसरी टोली में ग्राम पोंड कुलीया बडभूम में प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चे पवन साहू मंडल अध्यक्ष कौशल साहू वरिष्ठ नेता यज्ञदत्त शर्मा याद राम साहू ईशा प्रकाश साहू चंदन सिन्हा मंडल महामंत्री महेतर नेताम मंडल अध्यक्ष पन्ना साहू मदन बढ़ाई विनोद कोसिक रूद्र प्रकाश प्रेम कलिहारी मार्ग दर्शन में आयोजित हुई। ग्राम सोहपुर में किसान चौपाल में ज़िला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार ने कहा कि मोदी सरकार अपने नौ सालो में कई कीर्तिमान स्थापित कर गरीब कल्याण का मूल मंत्र को लेकर महिला युवाओ के साथ साथ जन मानस के महत्वपूर्ण कार्य किए है। ग्राम पोंड में प्रदेश किसान मोर्चा अध्य्क्ष पवन साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के 80 प्रतिशत धान की खरीदी कर रही है और राज्य सरकार लगातार झूठ बोल रही है इसी पोल को खोलने आप सब के बीच आए है। नेता यज्ञ दत्त शर्मा ने ग्राम बडभूम में कहा कि राज्य की भुपेश बघेल सरकार भोले भाले आदिवासी को हीतो की अनदेखी कर तेंदू पत्ता हिग्राहियोओ मिलने वाले लाभ को बंद कर दिए है। जिला किसान मोर्चा अध्य्क्ष तोमन साहु ने ग्राम धनेली में कहा कि केन्द्र सरकार द्धारा धान सहित अन्य फसलों का समर्थन मूल्य में लगतार बढ! रही है सत्र 2014 _15 में समर्थन मूल्य 1360 प्रतिक्विंटल रूपए था जिसे मोदी सरकार द्वारा नौ सालो में बढ़!कर मोटा धान का 2183 रूपये प्रति क्वंटल एवम मोटा धान का 2203 रुपए प्रति क्वंटल कर दिए है किन्तु राज्य सरकार लगातर समर्थन मूल्य में वृद्धि के बाद भी 2500 रूपये क्विंटल में खरीदी कर रही है अतः केन्द्र के समर्थन मूल्य में राज्य सरकार अपनी वाह वाही लूट रही है
मंडल अध्यक्ष कौशल साहू ग्राम कुलिया में कहा की धान खरीद में मोदी जी की महत्वपूर्ण भुमिका है राज्य सरकार 2500 प्रति क्वंटल में खरीदी कर रही है उसमे से 2400 प्रति क्विंटल की खरीदी मोदी सरकार द्वारा की जा रही मात्र 100 रुपया प्रति क्वंटल राज्य सरकार द्धारा दिया जा रहा वो भी 4 किस्तो में दे रही है इसके लिऐ करोड़ो रूपये कर्ज ले रही हैं जो की भुपेश छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य की श्रेणी में ले जा रहे है।

You cannot copy content of this page