DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचेंगे पुरूर, दौरा कार्यक्रम हुआ जारी

बालोद। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का नियुक्ति के बाद प्रथम बालोद जिला आगमन होने जा रहा है वे कोंडागांव प्रवास के दौरान बालोद के पुरूर गांव में 17 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे आयेंगे। उनके आगमन की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी जुटा हुआ है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुभाकर और महामंत्री रतिराम कोसमा ने बालोद जिला के समस्त कांग्रेस जनों को सूचित किया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज 17 जुलाई को कोंडागांव जाते हुए बालोद जिले के पूरूर से दोपहर 12:30 कांग्रेस जनों से भेंट मुलाकात करते हुए गुजरेंगे। सभी से अधिक से अधिक संख्या में दोपहर 12:30 बजे पूरुर चौक पहुंचकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत करेंगे।

You cannot copy content of this page