DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा लोन मेला 13 जुलाई को शीतल पैलेस में

बालोद। चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए व्यापार लोन मेला का आयोजन 13 जुलाई को शीतल पैलेस में रखा है। लोन मेला दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। बालोद चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजु भाई पटेल ने बताया कि लोन मेला में सभी बैंको के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत व्यापारियों को लोन 50 हजार से दस लाख रुपए तक दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस कार्यक्रम में रायपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के CA मुकेश मोटवानी एवं CA मुकेश श्रीश्रीमाल बालोद मौजूद रहेंगे। सभी व्यापारीयों से आग्रह किया गया है कि कार्यक्रम का लाभ अवश्य लेवें। मुद्रा लोन कार्यक्रम प्रभारी हरेश आहूजा 94255-62575 और दिनेश तापड़िया 98931-19146 हैं।

You cannot copy content of this page