DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खास पोशाक में स्कूल पहुंच रहे ग्रीन कमांडो, जन्मदिन पर बच्चों को दे रहे है पौधा गिफ्ट

बालोद। यह तस्वीर बालोद जिले के ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह की है। जो अलग-अलग गतिविधियों के जरिए लोगों को पर्यावरण से जोड़ते हैं। बारिश का मौसम पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष होता है। ऐसे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए स्कूलों में जाकर उन्हें पौधे वितरित कर रहे।

वे विगत दिनों पथराटोला मिडिल स्कूल में पहुंचे थे। जहां उन्होंने जुलाई में जिन जिन बच्चों का जन्मदिन था उन्हें जाम जामुन आंवला के पौधे गिफ्ट किए और बच्चों ने उन पौधों को स्कूल परिसर में रोपित भी किया। उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। शिक्षकों और ग्रामीणों ने उनके पहल की सराहना की और उनके इस अभियान में सहभागी बनने की बात कही।

You cannot copy content of this page