DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एएसपी सुशील कुमार नायक ने संभाला कार्यभार, बलरामपुर से आए हैं बालोद

पूर्व में जिला कांकेर, नारायणपुर, रायगढ़ एवं बलरामपुर में रही है पदस्थापना

बालोद। छ.ग. शासन गृह पुलिस विभाग के आदेश के परिपेक्ष्य में प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला बालोद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर का जिला बालोद से जिला कबीरधाम एवं श्री सुशील कुमार नायक का जिला बलरामपुर-रामानुगंज जिले से बालोद जिले में स्थानांतरण हुआ था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के स्थान पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक (रा.पु.से) ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन सिवनी में कार्यभार संभाला, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव एवं पुलिस कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारीयों से मुलाकत किया गया। जिले की भगौलिक स्थिति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक (रा.पु.से) इससे पहले प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक के रूप में जिला कांकेर में वर्ष 2015 से 2016 तक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के पद पर जिला नारायणपुर में वर्ष 2016 से 2019 तक व वर्ष 2019 से 2021 तक जिला रायगढ़ में एवं वर्ष 2021 से 2023 तक बलरामपुर-रामानुगंज जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत रहे है।

You cannot copy content of this page