अज्ञात ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो घायल



दीपक मसीह, करहीभदर/ बालोद। बालोद से गुरूर मार्ग पर सोमवार की शाम 7.30 बजे के आसपास ग्राम पंचायत साँकरा (करहीभदर )के पास हादसा हो गया है। एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने दो बाइक सवार को टक्कर मार दी। दोनों व्यक्ति घायल हो गए। जो करहीभदर से कांडे की ओर जा रहे थे। घायल के नाम गैंद लाल पिता सुन्दरू कांडे निवासी और चमन ओटी पिता रोमन ओटी निवासी नारागांव है । दोनो को जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया है।

You cannot copy content of this page