DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के वार्ड 7 में अब तक नहीं बना समुदायिक भवन, विभिन्न समुदाय के लोगों को होती है आयोजनों में दिक्कत: उमेश सेन

बालोद। बालोद के वार्ड क्रमांक 7 काशीबन तालाब पार निवासी उमेश कुमार सेन बजरंग दल जिला संयोजक ने मोहल्ले वासियों के साथ सामुदायिक भवन का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा वार्ड क्रमांक 7 में विभिन्न समुदाय के 300 से भी अधिक घर हैं। 1200 से अधिक वोटर्स है। फिर भी कई सालों से एक सामुदायिक भवन सर्व समाज के लिए वार्ड क्रमांक 7 पर बन नहीं पाया है। सर्व समाज के हित के लिए सभी मोहल्ले वासियों ने 2 मांग पत्र सौपे हैं। कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष को वार्ड क्रमांक 7 पार्षद पति के माध्यम से अध्यक्ष को मांग किया गया। वार्ड क्रमांक 7 के वरिष्ठ लोगों ने कलेक्टर के नाम मांग पत्र दिया है।


वार्ड क्रमांक 7 काशी बन तालाब पार में आंगनबाड़ी क्रमांक नंबर 2 के पास जो जगह खाली है वहां पर सर्व समाज के लिए समुदायिक भवन बनाने की मांग है। मोहल्ले में कोई भी सामाजिक कार्य होता है तो किसी के घर में होता है तो रोड को घेर कर जाम करके रोड के ऊपर ही कार्य करना पड़ता है। जिससे आने जाने वाले राहगीरों को भी तकलीफ होती है और अपना रास्ता बदलना पड़ता है। इसलिए भी आवश्यकता है कि एक सर्व सुविधा एक भवन बने। मांग करने वालों में समसेर अली, गैदू यूके,दीपक मालेकार,मनोज मालेकर,गायत्री पाण्डे,लक्ष्मी बाई,मीना बाई, केसर बाई जावला, गमेश्वरी,नेमिन,संध्या ,रानी यादव,मंजू शामिल हैं।

You cannot copy content of this page