DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जल-जीवन मिशन के कार्यों का जायजा लेने बालोद पहुंची केंद्रीय टीम


बालोद


       जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार के नेशनल वॉश एक्सपर्ट की टीम के द्वारा बालोद जिले के विभिन्न स्थानांे में पहुंचकर केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी जल-जीवन मिशन के योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान नेशनल वॉश एक्सपर्ट की टीम के सदस्य श्री शिस्यपाल सेठी एवं श्री जी.एस. ओझा एवं अन्य अधिकारियों ने जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम बघमरा, भोथली, कोहंगाटोला, बोरी, परसाही, बोड़की में पहुंचकर जल-जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अभियंता श्री आरके धनंजय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित ग्राम पंचायतांे के सरपंच एवं सचिवों से 15 वें वित्त के आय-व्यय की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित जल वाहिनी टीम के सदस्यों से चर्चा कर उनके ग्राम में शुद्ध पेयजल के संबंध में जानकारी ली। केंद्रीय टीम के सदस्यों ने मौके पर उपस्थित लोगों को पानी की जांच कर दिखाने को कहा। अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय महिलाओं ने एफटीके कीट के माध्यम से पानी जांच कर दिखाया। इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने ग्राम पंचायतांे के वाटर टैब, प्लेटफार्म आदि का भी अवलोकन किया। इस दौरान सहायक अभियंता श्री केके लिमजे, श्री कुंदन राणा, अभियंता श्रीमती योगेश्वरी जोशी, जिला समन्वयक मिथलेश कुमार, योगेंद्र अंधारे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page