DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अभ्युदय योजना: अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

पीएमएजेएवाय के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 30 जून तक आवेदन आमंत्रित

बालोद
       प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 30 जून  2023 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया हैं। इस योजना के अंतर्गत जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों का चयन कर कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षण सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रायपुर में दिया जाएगा। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बालोद के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक प्रोसेसिंग ट्रेड एवं मशीन ऑपरेटर सीएनसी लेथ ट्रेड के लिए योग्यता दसवीं पास है। उन्होंने बताया कि बालोद जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 10-10 सहित कुल 20 लोगों के प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित कलेक्टोरेट परिसर बालोद के कक्ष क्रमांक 91 में कार्यालयीन समय में निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति ने बताया कि प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत विशेष केन्द्रीय सहायता अनुसूचित जाति उपयोजना का समावेश है। उन्होंने बताया कि लक्षित वर्ग के बेरोजगार युवाओं को सिपेट, रायपुर से 03 माह का प्रशिक्षण प्रदान कर शत प्रतिशत रोजगार में नियोजित कराया जाना है। लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम की ट्रेडवार एवं पात्रता अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम में आवास एवं भोजन की व्यवस्था प्रशिक्षार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

You cannot copy content of this page