DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गंगा मैया मंदिर में मनाया युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी का जन्मदिन

बालोद। युवा कांग्रेस जिलाअध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के निर्देशानुसार विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहु के नेतृत्व में जननायक राहुल गांधी को जन्मदिन के अवसर पर 19 जून को राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा का संदेश एवं मोदी सरकार की कुनीतियों ,बढ़ती* बेरोजगारी ,महंगाई जैसे तमाम मुद्दों को लेकर ग्राम झलमला चौक से गंगा मैया मंदिर प्रांगण में पहुंच कर यात्रा समाप्त की गई। तत्पश्चात गर्भगृह में जाकर राहुल गाँधी जी लंबे उम्र के साथ राजनैतिक जीवन में खूब आगे बढ़ते जाएं इस कामना से जन्मदिन मनाया । सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ आम लोगो को मिठाई बांटी गई। इसमें ब्लॉक महिला कांग्रेस की अच्छी सहभागीता देखी गई।
बालोद युवा कांग्रेस के पूर्व प्रसाशनिक महासचिव आदित्य दुबे ने बताया भारत जोड़ो यात्रा देश मे फैले नफरतों के माहौल को बदलने का उद्देश्य रखती है, देश में जो केंद्र सरकार है धर्म के सहारा लेकर असामाजिकता,साम्प्रदायिकता और नफ़रत फैलाने का काम कर रही है। हमारे नेता राहुल जी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से भारत में जो प्रेम,सौहार्द और भाईचारा फैला कर उस असली भारत की तस्वीरें सामने लाई है जिस वजह से हमारा देश जाना जाता है। इस दौरान जिला युवा कांग्रेस के मोहनीश पारकर, फरहान खान, अजहर,गब्बर सोनी, युवा मितान के उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष योगेश पटेल बीरबल यादव, उमा पटेल सरपंच झलमला, कुंती ठाकुर ब्लॉक महिला कांग्रेस सचिव मनिता साहू, टेमिन साहु, राजेश्वरी ठाकुर, युवा कांग्रेस के साथी फैज अली,राम सोरी, अकरम खान समीर समीर खान विक्रम ठाकुर जावेद खान नवीन सिहारी प्रियांशु ठाकुर नासिर अली निसार अली अरशद अली कान्हा साहू,ओमप्रकाश कौशिक, सभी युवा साथी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page