DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राशन उठाव के मामले में बालोद जिला पूरे राज्य में प्रथम, इधर एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना अंतर्गत सभी राशनकार्ड हितग्राहियों को 30 जून तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

15 जून तक जिले के कुल 01 लाख 42 हजार 457 राशन कार्डधारियों ने किया राशन का उठाव

बालोद। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जून माह में राशन उठाव के मामले में बालोद जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है। जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर ने बताया कि 15 जून 2023 तक बालोद जिले के कुल 01 लाख 42 हजार 457 राशन कार्डधारियों के द्वारा राशन का उठाव कर लिया गया है। जो कि कुल राशन उठाव का 66.24 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत कुल 474 शासकीय उचित मूल्य की दुकाने संचालित है। कुल संचालित 474 उचित मूल्य की दुकानों से माह जून 2023 हेतु प्रचलित कुल 02 लाख 15 हजार 168 राशन कार्डधारियों को राशन का वितरण किया जाना है। श्री ठाकुर ने बताया कि गत माह में जिले में अधिकतम 93 से 94 प्रतिशत राशनकार्डधारी द्वारा राशन का उठाव किया गया है, कुछ एपीएल राशनकार्डधारी के द्वारा चावल का उठाव नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा माह जून 2023 का राशन उठाव नहीं किया गया है, वे संबंधित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से समय पूर्व राशन प्राप्त कर सकते है। उन्होंने निर्बाध रूप से राशन प्राप्त करने हेतु शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में आधारकार्ड के साथ पहुंचकर अपना एवं अपने परिवार का अनिवार्य रूप से ई-केवायसी कराने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालकों के द्वारा सुबह एवं सायं काल को घर-घर जाकर ई-केवायसी की कार्रवाई की जा रही है।

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना अंतर्गत सभी राशनकार्ड हितग्राहियों को 30 जून तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग निर्देशानुसार एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजनांतर्गत सभी राशनकार्डधारी हितग्राहियों का ई-केवाईसी ई-पॉस मशीन के माध्यम से 30 जून 2023 तक ई-केवाईसी का कार्य किया जाना है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जून 2023 के राशन सामग्रियों का वितरण सभी उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने सभी राशनकार्डधारी हितग्राहियो से अपने परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराने की अपील की है। इसके लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालको द्वारा घर-घर जाकर भी ई-केवाईसी की कार्यवाही निःशुल्क की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने उक्त कार्य के क्रियान्वयन हेतु हितग्राहियों से सहयोग की अपेक्षा की है। जिससे आगामी राशन वितरण के समय किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी हेतु आधार कार्ड की आवश्यकता होगी, ऐसे राशनकार्डधारी जिसका बायोमेट्रिक थम या छोटे बच्चे जिनका पूर्व में जिनका ई-केवाईसी नहीं बन पा रहा है। उन्हें लोक सेवा केंद्र में उपस्थित होकर अपना आधार कार्ड अपडेट कराना होगा, इसके उपरांत ही उनका ई-केवाईसी की कार्रवाई की जा सकेगी।

You cannot copy content of this page