DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ में प्रवेशोत्सव के पूर्व विधिवत पार्थिव पूजन एवं रुद्राभिषेक किया गया

बालोद। गुरुवार को लाटाबोड़ के सरस्वती शिशु मंदिर में प्रदोष व्रत के शुभ अवसर पर विद्यालय के संचालन समिति एवं आचार्य दीदियो द्वारा श्री ज्ञानेश्वर पांडे बगदई एवं श्री दानेश्वर मिश्रा ग्राम पोंडी के वैदिक मंत्रो एवं रुद्री पाठ, शिवाष्टक ,रुद्राष्टक, लिंगाष्टक के द्वारा भगवान शिव की पूजा अभिषेक हवन कराया गया । उक्त पूजा का उद्देश्य विद्यालय का विकाश यहा पढ़ने वाले और नवप्रवेश लेने वाले बच्चों की सुरक्षा , बौद्धिक शैक्षिक विकास के लिए किया गया ।

इस पूजा मे समिति के सभी सदस्य पति पत्नी सह तथा स्टाप जोड़े शामिल हुए । उक्त कार्यक्रम मे अध्यक्ष कश्चित साहु एवं उनकी पत्नी, उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र साहु एवं उनकी पत्नी, व्यवस्थापक देर्वेन्द्र साहु एवं उनकी पत्नी, सह सचिव क्यामल साहु एवं उनकी पत्नी, कोषाध्यक्ष राजेश यादव एवं उनकी पत्नी , सदस्य केयत राम भुआर्य एवं उनकी पत्नी इसी प्रकार उत्तम यदु – कामिनी यदु, गजेंद्र साहु -त्रिवेणी साहू ,यजमान के रूप मे योगदान दिये। व्यवस्थापक के रूप मे विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश तिवारी , आचार्य जीतेन्द्र सिंद्राम , सुरुचि साहु, हरिप्रिया वैष्णव , देवेश बघेल, पूजा निषाद , मोनिका साहु ,दीपा बाई, एवं अन्य जनो का योगदान रहा । सभी पूजा के बाद हवन आरती , एवं विसर्जन के आश्चात सामूहिक भोज किये , सभी पूजक पूर्णतः उपवास रहकर पूजा संपन्न किये ।सभी का योगदान सराहनीय रहा अंत मे सभी ने बच्चों को पाठयपुस्तक वितरण किये।

You cannot copy content of this page