DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रयास विद्यालय में सरस्वती शिशु मंदिर दुधली के दो बच्चों का चयन

मालीघोरी। सरस्वती शिशु मंदिर दुधली के छात्र कामेश देशमुख पिता कोमल देशमुख ग्राम दुधली 82 अंक लेकर जिले में द्वितीय स्थान एवं धनिका देशमुख पिता दोनर प्रसाद देशमुख ग्राम कोरगुड़ा 80 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रयास विद्यालय हेतु चयन हुए। इस अवसर पर मां दंतेश्वरी शिक्षण समिति दूधली के अध्यक्ष संजय दुबे, उपाध्यक्ष गंगाराम देशमुख, सचिव अमरू राम, कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रभाकर, तुलाराम उर्वश नागेश्वरी ठाकुर रुकमणी साहू एवं प्रधानाचार्य चेमन लाल साहू ने बताया दोनों भैया बहन शुरू से मेधावी छात्र है। उक्त भैया बहनों की सफलता पर विद्यालय परिवार एवं समिति के सदस्यों ने उनके माता-पिता के साथ-साथ दोनों बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page