बालोद। करहीभदर में महेश्वरी पंचायत, माहेश्वरी महिला मंडल और माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ग्राम में माहेश्वरी समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। इस दौरान बाइक रैली भी निकाली गई ।

माहेश्वरी समाज के लोगों ने एकता का परिचय दिया। सेवा त्याग सदाचार की पूरे जग में हम पहचान हैं, भगवान महेश के वंशज कहलाते माहेश्वरी हमारा नाम है, इन संदेशों के साथ शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रमुख रूप से माहेश्वरी समाज ललित चांडक धमतरी से और महासमुंद से पंकज राठी का आगमन भी हुआ था। सुबह से ही विविध कार्यक्रम हुआ। 8:00 बजे शोभा यात्रा प्रभात फेरी निकाली गई। फिर ध्वजारोहण महेश वंदना हुआ। शरबत वितरण और वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी हुआ। दोपहर में मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्वागत नृत्य, प्रतियोगिता, नई बहुओं और बुजुर्गों का सम्मान, मेधावी छात्र सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम अतिथि उद्बोधन हुए। सामूहिक भोज कर महेश नवमी कार्यक्रम का समापन हुआ।
