DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चौदह गाँव कि यज्ञ स्थल बनेगा तपोभूमि : कुंवरसिंह निषाद

कैबिनेट मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक ने दी पूर्णाहुति

देवरीबंगला । प्रधान यज्ञाचार्य पंडित विनोद तिवारी व ग्यारह वैदिक आचार्य की उपस्थिति में ग्राम राणाखुज्जी, माटराखुज्जी, पथरानवागांव, सालहे, राघोनावागांव, अरजकुण्ड, जामनारा, छिंदराव, भरनाभाट, डुमरघुचा, आलिवारा, मनकी, करमरी, ग्वालीनडीह, गणेश खपरी के श्रद्धालु जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक दिवसीय पांच कुण्डीय रूद्र महायज्ञ एवं महेश रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौदह ग्राम के सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालुओं ने अपनी आहुति दी। रूद्र महायज्ञ में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिल भेड़िया, संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद, विधायक छन्नीचंदू साहू, पूर्व विधायक भोलाराम साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर, जनपद अध्यक्ष छुरिया श्रीमती वैष्णव, जनपद अध्यक्ष डौंडीलोहारा जागृत सोनकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, कांतिभूषण साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जिला आईटी सेल अध्यक्ष सागर साहू सहित पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित होकर धर्म सभा में भाग लिया। संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद ने कहा कि यज्ञ स्थल तपोभूमि के रूप में विकसित होगा। ग्रामीणों में धर्म के प्रति श्रद्धा बढ़ रही है। धार्मिक आयोजन से हमारे आने वाली पीढ़ी में संस्कार विकसित होंगे। रूद्र महायज्ञ एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम में वैदिआचार्य पंडित वरुण देव तिवारी , पंडित उमाकांत शर्मा, पंडित जगेश्वर प्रसाद तिवारी, पंडित सुमित तिवारी, पंडित ऋषभ देव तिवारी, पंडित जीतेन्द्र कृष्णा तिवारी, पंडित राज तिवारी, पंडित हरिओम शर्मा, पंडित दानेश्वर दुबे, पंडित हरिओम शर्मा,के द्वारा पूजन कार्य सम्पन्न कराया गया l
कार्यक्रम क़ो सफल बनाने मे समिति अध्यक्ष भागवत साहू एवं पदाधिकारी मूलचंद चौधरी, हेमलाल साहू, ब्रम्हा गिरी, निर्मल सिन्हा, दादू राम साहू, अमीरचंद भुआर्य, दीनू राम साहू, हुमकरण सुधाकर, रामायण सिँह भुआर्य, जगतराम साहू, सूरजभान साहू, रामजी सिन्हा, कुलंजन शर्मा, गिरधारी साहू, बिसाहू रात्रे, लोमस साहू, टीकम साहू, चित्रसेन साहू सहित बीस ग्राम के हजारों लोग महायज्ञ में शामिल हुए तथा भंडारे की प्रसादी ग्रहण की।

You cannot copy content of this page