DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संविलियन के पूर्व के सभी लंबित एरियर्स भुगतान, सीजीपीएफ पासबुक एवं सेवा पुस्तिका संधारण, एचआरए के सही निर्धारण करने टीचर्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

संविलियन के पूर्व के वेतन से कटौती की गई एनपीएस की लंबित राशि एसएसए व आरएमएसए के शिक्षकों के सीपीएस खाते में हस्तांतरण की चर्चा की

जिले में संविलियन के लिए शेष सहायक शिक्षक के संविलियन पर भी चर्चा की

बालोद- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के पदाधिकारियों ने आज जिले में कार्यरत शिक्षक एल बी संवर्ग के विभिन्न स्थानीय समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष दिलीप साहू के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी बालोद श्री मुकुल के पी साव से जिला कार्यालय में मुलाकात कर की चर्चा व ज्ञापन सौंपा! संगठन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में संविलियन के पूर्व के सभी प्रकार के लंबित एरियर्स का भुगतान करने, जिसमें सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत कार्य कर चुके शिक्षकों के जुलाई 2016 से मार्च 2017 तक 9 माह के लंबित डीए एरियर्स, आर एम एस ए के शिक्षकों के निम्न से उच्च पद पर जाने व समयमान वेतनमान के एरियर्स, स्कूल शिक्षा के शिक्षकों के समयमान वेतनमान के लंबित एरियर्स सहित परिवीक्षा अवधि के एरियर्स के भुगतान शीघ्र करने की मांग की गई! विदित हो कि सभी प्रकार के लंबित एरियर्स के भुगतान के लिए पूर्व में राज्य से जिले को प्राप्त राशि का केवल स्कूल शिक्षा के निम्न से उच्च पद पर जाने के एरियर्स का भुगतान किया गया व बाकी एरियर्स आज पर्यंत लंबित है! साथ ही सौंपे गए ज्ञापन में बालोद विकास खंड में 6 वे वेतनमान के अनुसार पुनरीक्षण कर गृह भाड़ा भत्ते का निर्धारण व भुगतान करने, सभी विकास खंड में अप्रैल 2022 से पुरानी पेंशन के लिए कटौती की जा रही राशि के सीजीपीएफ पासबुक संधारण व प्रत्येक विकास खंड में कर्मचारियों के सेवा पुस्तिकाओं का नियमित संधारण व सत्यापन कर अवलोकन हेतु उपलब्धता सहित द्वितीय प्रति का भी संधारण करने, सर्व शिक्षा अभियान व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत कार्य कर चुके शिक्षकों के एनपीएस कटौती के पूर्व के कई माह की राशि संबंधित कर्मचारियों के सीपीएस खाते में हस्तांतरण करने,चोवेश कुमार साहू शास प्राथमिक शाला टेंगना (बरपारा) के संविलियन करने सहित अन्य विषयों पर ज्ञापन सौंप कर चर्चा की गई! जिस पर अधिकारी ने शीघ्र सभी विषयों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया!
जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात करने वालों में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष दिलीप साहू,जिला कोषाध्यक्ष पवन कुम्भकार, जिला मीडिया प्रभारी रघुनंदन गंगबोईर, जिला संगठन सचिव जगत राम साहू, जिला आई टी सेल प्रभारी हरीश कुमार साहू शामिल थे!

You cannot copy content of this page