DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजीव गांधी प्रयास विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 05 से 09 जून तक किया जाएगा विद्यार्थियों की काउंसलिंग

बालोद।
शिक्षा सत्र 2022-23 के अंतर्गत राजीव गांधी प्रयास विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आयोजित प्राक्चयन परीक्षा के परिणाम घोषित होने के उपरांत विद्यार्थियों की काउंसलिंग की तिथि निर्धारित कर दी गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों का काउंसलिंग वर्गवार 05 से 9 जून 2023 तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढियारी रायपुर में सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाएगा। इसके अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के बालक एवं बालिकाओं का काउंसलिंग 05 जून 2023 को, अनुसूचित जनजाति तथा विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के बालकों का काउंसलिंग 06 जून 2023 को, अनुसूचित जनजाति तथा विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के बालिकाओं का काउंसलिंग 07 जून 2023 को, अन्य पिछड़ा वर्ग के बालक एवं कन्या का काउंसलिंग 08 जून 2023 को तथा सामान्य वर्ग के बालक एवं बालिकाओं का काउंसलिंग 09 जून 2023 को आयोजित की गई है। काउंसलिंग हेतु चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे तथा दोपहर 12 बजे तक निराकरण पश्चात काउंसलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page