DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चौदह गाँव तीन विधानसभा क्षेत्र के त्रिवेणी संगम यज्ञ स्थल तपोभूमि पंच ग्राम में पांचकुण्डीय रूद्र महायज्ञ एवं महेश रुद्राभिषेक सम्पन्न

महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, छन्नी साहू विधायक छुरिया, कुंवर सिँह निषाद विधायक गुंडरदेही, पूर्व विधायक भोला राम साहू ने अपनी उपस्थिति दी

बालोद। प्रधान यज्ञ आचार्य पंडित विनोद तिवारी सहित ग्यारह वैदिक आचार्य की उपस्थिति में ग्राम राणा खुज्जी, माटराखुज्जी, पथरा नवागांव सालहे, राघोनावागांव, अर्जकुण्ड, जमनारा, भरना भाट, डुमरघुचा, आलिवारा, मनकी, करमरी,

ग्वालीनडीह, गणेश खपरी के गणमान्य नगरिकों, एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में

एक दिवसीय पांच कुण्डीय रूद्र महायज्ञ एवं महेश रुद्राभिषेक का आयोजन सम्पन्न हुआ ल


आयोजित कार्यक्रम में पूरे चौदह ग्राम के हजारों ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति देने के साथ कार्यक्रम के सफल संचालन में भंडारा व्यवस्था में सहयोग प्रदान किये ल


कार्यक्रम के सूत्रधार द्वारिका साहू ने बताया कि मानव कल्याण निमित्त क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने कि इच्छा थी

जिसके लिए आसपास के ग्रामीणों से चर्चा किया सभी एकमत से इस कार्यक्रम के लिए तैयार हो गए इसके बाद इस आयोजन के लिए क्षेत्र की वरिष्ठ समाज सेवी एवं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर क़ो अवगत करा कर निवेदन किये कि इस आयोजन के समिति में आपके सरक्षण की आवश्यकता है जिसे उन्होंने स्वीकारते हुए इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग करते हुए दो दिनों से कार्यक्रम स्थल पर रहकर व्यवस्था क़ो देख रही है l

साहू ने बताया कि आने वाले समय में श्रीमती सुधाकर के नेतृत्व में प्रति वर्ष इस स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करने की मंशा है और इसके लिए समिति गठित हो चुकी है निश्चित रूप से यह आयोजन क्षेत्र के लिए नया और बहुत ही सुन्दर आयोजन है इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता कि इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में एक नई ऊर्जा एवं एकता का संचार हो जाये l
आयोजित रूद्र महायज्ञ एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम में वैदिक आचार्य पंडित वरुण देव तिवारी , पंडित उमाकांत शर्मा, पंडित जगेश्वर प्रसाद तिवारी, पंडित सुमित तिवारी, पंडित ऋषभ देव तिवारी, पंडित जीतेन्द्र कृष्णा तिवारी, पंडित राज तिवारी, पंडित हरिओम शर्मा, पंडित दानेश्वर दुबे, पंडित हरिओम शर्मा,के द्वारा पूजन कार्य सम्पन्न कराया गया l
कार्यक्रम क़ो सफल बनाने में भागवत साहू समिति अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मूलचंद चौधरी, हेमलाल साहू ब्रम्हा गिरी, निर्मल सिन्हा, दादू राम साहू, अमीरचंद भुआर्य, दीनू राम साहू, करण सुधाकर, रामायण सिँह भुआर्य, जगत राम साहू, सूरजभान साहू, रामजी सिन्हा, कुलंजन शर्मा, गिरधारी साहू बिसाहू रात्रे, लोमस साहू टीकम साहू चित्रसेन साहू सहित बीस ग्राम के हजारों लोग महायज्ञ में शामिल रहे l

You cannot copy content of this page