DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गंगा मैया मंदिर ट्रस्ट ग्राम झलमला में चुनाव के बाद शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सम्पन्न

बालोद। गंगा मैया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा मंदिर प्रांगण में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया। जिसमे प्रबंधक सोहन लाल टावरी के द्वारा सभी ट्रस्ट को शपथ दिलाया गया। जिसमे सभी ट्रस्टी ने गर्भ गृह में शपथ लिया कि मन ,वचन, कर्म के साथ अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए जिसमे मंदिर ट्रस्ट की गरिमा एवम छवि धूमिल न हो जिससे मंदिर के विकास में कोई बाधा न पहुंचे, यह शपथ लिया गया। ट्रस्ट का कार्यकाल अवधि जून 2023 से मई 2026 तक होगा। नए ट्रस्टी के रूप में पालक ठाकुर, आदित्य दुबे, योगेश पटेल, थानसिह ठाकुर,महेश पटेल, हितेश कुमार ठाकुर, कमलेश गुप्ता, छन्नू साहू, दुलारी पटेल, हेमंत साहू, ,वेलजी भाई पटेल, नरेश पटेल, शामिल है। कार्यक्रम में सोहन लाल टावरी उप प्रबंधक उमा गिरधर पटेल ग्राम पंचायत सरपंच झलमला, वरिष्ठ गण ब्रह्मदेव पटेल, कल्याण साहू जनपद उपाध्याक्ष, ग्राम समिति अध्यक्ष प्रभु पटेल, ग्राम पटेल मनोहर भोला पटेल, मनोहर पटेल माधव पटेल भारत पटेल नारायण साहू देव पंच विजय ठाकुर देव पंच गोपाल पटेल ईश्वर लाल, भारत, राजेंद्र पटेल, जीवन पटेल, सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page