DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन पहुंचे विधायक के द्वार

बालोद। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला बालोद के जिलाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख ने बताया कि वेतन विसंगति दूर करने की मांग क़ो लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन संघ के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम अंतिम बार “गुरूजी करे गुहार- विधायक के द्वार ‘के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्र. 59 के मा.विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा क़ो फेडरेशन जिला इकाई बालोद के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए अपनी बहुप्रतिक्षित लंबित मांग वेतन विसंगति दूर करने की गुहार लगाई है गौरतलब हो कि संगठन विगत पांच वर्षों से अपनी मांग क़ो लेकर संघर्षरत रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने क़ो लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय कमेटी गठित किये थे जिनको 90 दोनों के बाद रिपोर्ट सौंपा जाना था किन्तु उनके द्वारा लगभग दो वर्ष बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किया गया है जिससे उपेक्षित होकर सहायक शिक्षक एक बार फिर राज्य सरकार से वेतन विसंगति दूर करने की गुहार लगा रहे हैं।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन विगत पांच वर्षों में कई बार ज्ञापन व आंदोलन के द्वारा अपनी मांगों को सरकार के सम्मुख रख चुका है और ऐसा भी नहीं है कि सरकार को इनकी समस्याओं की जानकारी नहीं है दो वर्ष पूर्व दिसंबर में 18 दिवसीय आंदोलन के दौरान सरकार ने वेतन विसंगति दूर करने को लेकर एक कमेटी भी बनाई थी जिसका रिपोर्ट आज पर्यन्त तक सौंपा नहीं जा सका।अब “गुरुजी करे गुहार विधायक के द्वार” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन का वेतन विसंगति दूर करने को लेकर अंतिम गुहार लगाई जा रही है।
आज ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष एलेन्द्र यादव, बालोद ब्लाक अध्यक्ष खिलानंद साहू,गुरुर ब्लाक अध्यक्ष धनेश यादव, जिला सचिव अश्विनी सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष दयाराम चुरेन्द्र, ब्लाक उपाध्यक्ष संदीप दुबे, गुरुर ब्लाक सचिव मदन लाल साहू , गुरुर ब्लाक कोषाध्यक्ष मोहन सिन्हा,जिला संगठन मंत्री लोकेन्द्र यादव,ब्लाक मीडिया प्रभारी हेमंत देशमुख,जिला प्रवक्ता शशि अग्रवार,बेनेश्वर साहू,जय साहू,मनहरण साहू, जितेन्द्र सोनी, दिलीप सिन्हा, उमेश कुमार साहू, अरविंद गंजीर, त्रिभुवन साहू, वासुदेव नंदन नाग, टोमन नागवंशी, उपेंद्र पौसार्य, टहलूराम हिरवानी, केशव साहू,नवीन बंधु दास, चुन्नीलाल साहू, कैलाश कुमार नेताम रमेश सिन्हा, मिलेश्वर ठाकुर, श्रीमती दुर्गा मानिकपुरी, श्रीमती इंदु देवी साहू, कमल सिन्हा, नारायण सूर्यवंशी, जितेंद्र कुमार ठाकुर, चूड़ामणि ठाकुर, तिलक यादव, ओमप्रकाश महेंद्र, भोजराम सिन्हा, विशेराम रावत सहित कई शिक्षक शामिल थे।

You cannot copy content of this page