DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगमग हो रहा गुरूर का मुख्य मार्ग, रोप लाइट और स्ट्रीट लाइट्स से बढ़ी गलियों की रोशनी, हादसे हुए कम, व्यापारियों में खुशी, दुरुस्त हुई व्यवस्था

गुरुर। गुरुर नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य मार्ग में नगर पंचायत प्रशासन और व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज सिन्हा के प्रयास से डिवाइडर पर 44 स्ट्रीट लाइट और सभी में आकर्षक रंगीन रोप लाइट लगाए गए हैं।

विगत दिनों कुछ लाइट्स में तकनीकी खराबी के चलते परेशानी हो रही थी। उसे भी पूरी तरह से सुधरवा दिया गया है। अब सभी लाइट दुरुस्त हो चुके हैं ।जिसके बाद से गुरूर नगर शाम होते ही चकाचौंध रोशनी में जगमग हो रहा है। इससे व्यापारी जगत और लोगों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला है। शाम होते ही लोग इस रंगीन नजारों को देखने के लिए भी घर से निकल पड़ते हैं। तो वहीं दुकानदारों में ज्यादा उत्साह देखने को मिला है। लोग पहले अंधेरा होने के बाद दुकानें बंद कर देते थे। लेकिन अब देर तक दुकानदारी हो रही है। और तो और इससे सड़क हादसे में भी कमी आई है। डिवाइडर के पास पहले रात में वाहनों के टकराने की घटना होती थी ।लेकिन अब शहर से हादसे भी कम हो गए हैं। वहीं वाहन चालकों और राहगीरों को भी रास्ता पूरी तरह से साफ नजर आ रहा है।

व्यापारी संघ अध्यक्ष का जताया आभार

नागरिकों ने व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज सिन्हा का भी आभार जताया है। जिनके प्रयास से गुरूर नगर को यह सौगात मिली है। व्यापारियों सहित नागरिकों ने कहा कि वर्षों से इस लाइट्स की मांग हो रही थी। डिवाइडर तो यहां बन चुके थे लेकिन लाइट नहीं होने के कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता था। पर अब गुरूर नगर रात भर रोशन होता है। जयंत किरी भूषण पुरी गोस्वामी भागचंद टावरी संतोष टावरी राजू टावरी कल्याण पुरी गोस्वामी तनसुख टावरी तोखन साहू सोनू लोहले आदि ने खुशी जाहिर करते हुए व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोज सिन्हा के प्रति आभार जताया तो वही इस उपलब्धि के लिए विधायक संगीता सिन्हा को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिनके विशेष प्रयास से नगर पंचायत के जरिए यहां लाइट लगवाए गए हैं।

You cannot copy content of this page