DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धर्म ही इंसान को महान बनाता है: संजय बैस

कुसुमकसा में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का हुआ शुभारंभ

बालोद। ग्राम कुसुमकसा में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ किया गया। यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा से हुई। जिसमें 200 से अधिक भाई बहनों ने भाग लिया।

संगीत में प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में संजय बैस जनपद सदस्य डौंडी थे। विशेष अतिथि योगेश्वर प्रसाद गांगुली, नाथूराम शिवना, शंकर लाल पिस्दा थे। प्रज्ञा पुराण कथा में नर से नारायण बनने की सीख दी जा रही है। जिसमें ग्राम चिपरा, ग्राम धुर्वा टोला, ग्राम अड़जाल, डौंडी, दल्ली राजहरा ‌, आमाडुला, मरारटोला, अकोला आदि ग्रामों से लोग पहुंचे हुए थे। मुख्य अतिथि शसंजय बैस ने अपने उदबोधन में गायत्री प्रज्ञा मंडल कुसुमकसा को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया की जिसके प्रयास से हमारे कुबेर नगरी कुसुमकसा में धर्म का प्रवाह हो रहा है। क्योंकि धर्म ही इंसान को महान बनाता है। जिसकी आचरण करने से इंसान के अंदर मानवता जीवित रहता है। श्री शिवाना ने अपने उदबोधन में कहा कि गायत्री परिवार विश्व की अखिल गायत्री परिवार है जिसमें इंसान मिल जुल कर रहना सीखता है और अपने जीवन को चरितार्थ करता है। पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में सजल श्रद्धा और प्रखर प्रज्ञा का निर्माण भी किया गया। जिसको विष्णु नायक सुरेश कुमार कोठारी संजय खरे आदि के सहयोग से बनाया गया। प्रथम दिवस संध्या 4:00 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा हुआ। जिसमें ग्राम कुसुमकासा के अलावा अन्य गांव से श्रवण पान करने के लिए पहुंचे। जो हमारे लिए गर्व की बात है। प्रज्ञा पुराण कथा दूसरा दिन प्रातः 8:00 बजे शुभारंभ होगा और विभिन्न संस्कार कराए जाएंगे। साथ ही संध्या दीप महायज्ञ का आयोजन भी होगा। तीसरा दिन प्रातः 8:00 यज्ञ विभिन्न संस्कार एवं प्रज्ञा पुराण कथा अतिथि उद्बोधन किया जाएगा। आयोजन में गायत्री परिवार के सदस्य शंकर लाल पिस्दा, मदन लाल पिस्दा, नंदकिशोर पिस्दा, टीकम लाल साहू, जीवन लाल साहू रोहित साहू, सतीश साहू, कमला ठाकुर, सुशीला चुरेंद्र, रेणुका धरमगुड़ी, लोकनाथ साहू, सोहनलाल साहू मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page