युवा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज का अभिनव पहल

दुर्ग // युवा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाईनगर द्वारा नवनिर्वाचित दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा भुनेश्वर यादव का सम्मान बेल के पौधे, श्रीफल तथा बुके भेंट करके किया गया।
उक्त अवसर पर श्रीमती पुष्पा भुनेश्वर यादव ने कृत संकल्प होकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की बात कही तथा युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में समाज के लिए अपने दायित्व के निर्वहन हेतु मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, महासचिव सूर्यकांत यादव, कोषाध्यक्ष राजू यादव, प्रचार मंत्री जयेंद्र यादव, सचिव गजेंद्र यादव, संगठन मंत्री शिव यादव, वरिष्ठ महासचिव बिरेंद्र कुमार यदु तथा उपाध्यक्ष पुखराज यादव उपस्थित थे।
