DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय हाई स्कूल किल्लेकोड़ा में दसवीं का परीक्षा परिणाम रहा 91.16%

डौंडीलोहारा ।वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय हाईस्कूल किल्लेकोडा के दसवीं का परीक्षा परिणाम 91.16 प्रतिशत रहा है ।ज्ञात हो कि 2014 से लेकर अब तक हाई स्कूल किल्लेकोड़ा दसवीं का परीक्षा परिणाम 90% से अधिक रहा है ,इस वर्ष भी अच्छा रिजल्ट आने के लिए अजय मुखर्जी प्राचार्य ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि –शिक्षकों का प्रयास तथा छात्र-छात्राओं की मेहनत का नतीजा है कि हमारे विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है, मेरी शुभकामनाएं आप लोगों के साथ है। राजा राम तारम शाला प्रबंधन समिति (अध्यक्ष) ने कहा है कि -यहां के शिक्षक, छात्र -छात्राओं के लिए पर्याप्त समय देते हैं ,और प्रोत्साहन देने के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में अपनी दखल देते हैं। जिसके कारण परीक्षा परिणाम हमेशा की तरह अच्छा रहा है ।मैं समस्त शिक्षक स्टाफ तथा परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र –छात्राओं को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं ,वाय .एस.मरकाम वरिष्ठ व्याख्याता ने कहा कि-
अच्छा परिणाम छात्र-छात्राओं का मेहनत का नतीजा है ।डॉक्टर बी. एल. साहसी ने कहा है कि– हमारे विद्यालय के छात्र -छात्राएं शिक्षको के प्रयास में खरे उतरे हैं तथा उत्कृष्ट परिणाम दिये इसके लिए मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं, इसके साथ ही वीरेंद्र कुल्हार्य( सदस्य ),श्रीमती ललिता गांवरे (सरपंच) , गुलाब बाई शर्मा (सदस्य), श्रीमती उत्तरा बाई (सदस्य) रामेश्वरी बाई (सदस्य), छन्नूलाल भंडारी, बृज भंडारी अधन सिन्हा सदस्य ,अशोक सिन्हा
सदस्य,बृज भंडारी सदस्य, मन्नूलाल विश्वकर्मा, इंद्रजीत सिन्हा ,सीजी पटेल( व्याख्याता) जे.पी. बांधव (व्याख्याता )हेमेंद्र साहू (व्याख्याता), घनश्याम पटेल (व्याख्याता), श्रीमती त्रिजिला ठाकुर (सहायक शिक्षिका ),ललित देवहारी कलर्क, श्रवण यादव कलर्क , कुशल देवदास आदि ने बधाई देते हुए छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किये है। कुमारी शशि 76.1 6% के साथ प्रथम स्थान, कुमारी भूमिका 73.66 प्रतिशत के साथ दितीय तथा कुमारी प्रियंका71.66 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किये हैं। इस वर्ष 13 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में, तथा 17 छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं
दी।

You cannot copy content of this page