DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के सक्रियता ,मार्गदर्शन और संरक्षण का आम नागरिकों को मिल रहा है लाभ, भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दिखी उत्सुकता

आम जनता ने बताई अपनी समस्याएं, कैबिनेट मंत्री नगर विकास के लिए प्रतिबद्ध: लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा

कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक अनिला भेड़िया का भेट मुलाकात नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1, 2 ,4 5 , टिकरापारा डौंडीलोहारा में हुआ संपन्न

डौंडीलोहारा। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने आम नागरिकों से भेंट मुलाकात कार्यक्रम में कहा आज मैं किसी भी प्रकार का भाषण देने नहीं आई हूं बल्कि आप लोगों के बीच बैठकर समस्या सुनने समझने और सुलझाने आई हूं। आप सभी लोग अपनी अपनी समस्या खुलकर मेरे और नगर पंचायत अध्यक्ष के सामने रखें ताकि उन सभी समस्याओं का समाधान किया जा सके। मैं हमारे सरकार की 4 साल की उपलब्धियों को बताने आई हूं और आम जनमानस को हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ आप लोगों को मिल रहा है कि नहीं मिल रहा है? इसकी जानकारी लेने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आई हूं । इतनी बातें सुनकर नगरवासी अपनी अपनी मूलभूत सुविधा से जुड़े छोटी बड़ी समस्याएं बारी बारी से कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया और नगर पंचायत के अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू के बीच रखते गए। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के लिए निर्देशित किए और संबंधित अधिकारियों को कहा आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनका विशेष ध्यान रखें। साथ ही वार्ड में जर्जर हो चुके पीपल का वृक्ष व अन्य वृक्ष को काटने के लिए और कंवर समाज को भवन निर्माण के लिए शासकीय जगह उपलब्ध कराने के लिए और बरसात पूर्व स्वच्छता के लिए साफ सफाई करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किए और आम नागरिकों से साफ सफाई रखने के लिए स्वयं की जिम्मेदारी समझने के लिए भी अपील की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया, मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा , लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा, जिला महामंत्री हस्तीमल सांखला, संयुक्त सचिव ताराचंद लोढा, गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा, नगर पंचायत के पार्षद साथियों, एल्डरमेन सरोज पटेल पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष विकास लोढा कोषाध्यक्ष गोपी साहू शहर अध्यक्ष गुलाब भंसाली मीडिया प्रभारी और नगर वासियों की उपस्थिति में ट्यूबलाइट का शुभारंभ करते हुए लोकार्पण कैबिनेट मंत्री द्वारा किया गया। महिलाओं के भीड़ को देखते हुए मंत्री ने कहा अब स्व सहायता समूह के महिलाओं को दिए जाने वाले ऋण 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिए गए हैं। इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। नगर पंचायत अध्यक्ष वार्ड पार्षद और वार्ड वासियों की मांग पर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने टिकरापारा शासकीय तलाब से संबलपुर मार्ग तक रोड निर्माण के लिए सहमति प्रदान करते हुए राशि स्वीकृत कराने की बात कही। नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू ने कैबिनेट मंत्री द्वारा समस्या सुनने के लिए पहुंचने पर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किए और कहा कि हमें पूरे डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के लिए मृदुभाषी विकास के प्रति ललक और जज्बा लिए हुए नगर वासियों को सरल एवं सहज स्थानीय विधायक मिले हैं। इनके संरक्षण में पूरे नगर और विधानसभा में विकास के दिशा में गति आई हुई है। जिससे आम नागरिक संतुष्ट हैं। हमें आने वाला समय में ऐसे विधायक की सरकार बनानी है ताकि आगे भी पूरे क्षेत्र में चहुमुखी विकास की धारा बहती रहे। इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वार्ड पार्षद शोभा राजपूत अशोक चनाप विकास लोढ़ा कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा गोपी साहू शहर अध्यक्ष वार्ड पार्षद ममता शर्मा झुमुक लाल कोसमा सोहद्रा देवांगन ने सक्रिय भूमिका निभाई।

You cannot copy content of this page