BIG.NEWS-सिवनी के सपेरों का सच आया सामने, देखिये कैसे अंधविश्वास के नाम पर करते हैं लाखों की ठगी, दो सपेरे गिरफ्तार, एक फरार , पढ़िये पूरी कहानी



बालोद/डौंडीलोहारा – डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का ग्राम मरकाटोला में रहने वाले रूपलाल गोरे से तीन आरोपितों सेवक राम कोर्राम, भोलाराम मंडावी एवं तेजराम सभी निवासी सिवनी थाना व जिला बालोद के द्वारा 20 अक्टूबर को प्रार्थी के घर जाकर पूजा, पाठ, झाड, फूंक कर ग्रहों को शांत करने घर में काली छांया को दूर करने के नाम पर प्रार्थी को झुठे आश्‍वासन देकर षडयंत्रपूर्वक छल कपट कर प्रार्थी से कुल 4 लाख 67 हजार रुपए की ठगी की थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर उपरोक्‍त तीनों आरोपीगणो के विरूद्ध थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 273/2020 धारा 420,34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसके तहत शनिवार को वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं एएसपी डीआर पोर्ते व सीएसपी अब्‍दुल अलीम खान के मार्गदर्शन में दो आरोपियों को पकड़ा गया. विवेचना के दौरान प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपीगण चूंकि डेरा, घुमंतु प्रवृत्‍ति के लोग हैं, जो अपराध घटित करने के बाद घटना स्‍थल से फरार हो जाते हैं जिनकी गिरफ्तारी हेतु इनका पता तलाश किया गया कि वर्तमान में उपरोक्‍त आरोपीगण सिवनी थाना बालोद जिला बालोद में होना पता चला. तत्‍काल आरोपीगणों के धर पकड़ हेतू थाना लोहारा से पुलिस टीम को सिवनी रवाना किया गया, आरोपीगणों के निवास स्‍थान में घेराबंदी कर दबिश दिया गया. जहां आरोपी सारतम उर्फ सेवकराम कोर्राम पिता नकुल राम उम्र 32 वर्ष, भोलाराम उर्फ गुल्‍लु कोर्राम पिता लुटु राम कोर्राम उम्र 23 वर्ष को पूछताछ कर हिरासत में लिया गया। दोनो आरोपीगणो से पूछताछ किया गया, जिन्‍होने घटना दिनांक को अपने एक अन्‍य साथी तेजराम के साथ मिलकर प्रार्थी से पूजा, पाठ के नाम पर अलग अलग किश्‍तो में 4,67,000/- रूपये की धोखाधड़ी करना स्‍वीकार किये व उक्‍त ठगी की रकम को तीनों के द्वारा आपस में बराबर-बराबर बांटना बताये।

ठगी की रकम से खरीद ली नई बाइक

आरोपी  सारतम उर्फ सेवकराम कोर्राम से ठगी के रकम में से 60,000 रूपये नगद हरिओम आटो पार्टस राजनांदगांव में खरीदी करना व बाइक का किश्‍त देना बताया। 40 हजार  रूपये अपने पास रखना व शेष रकम खर्च कर देना बताया। इसी तरह आरोपी  भोलाराम उर्फ गुल्‍लु कोर्राम से ठगी के रकम में से 50,000/- रूपये हरिओम आटो पार्टस राजनांदगांव में खरीदी ‍करना व बाइक का किश्‍त देना व 45,000/- रूपये अपने पास रखना व शेष रकम खर्च कर देना बताया। दोनो आरोपियों के कब्‍जे से दो बाइक पैशन प्रो क्रमांक सी-जी-04-एम.क्‍यू-4370 कीमती 75,000/- रूपये, होण्‍डा लिवो क्रमांक सी.जी.-04-एम.ए.-5940 कीमती 70,000/- रूपये व नगदी रकम 85,000/- रूपये कुल जुमला 2,30,000/- रूपये को बरामद किया गया है। प्रकरण का एक अन्‍य आरोपी तेजराम नेताम फरार है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि अजीत महोबिया, आरक्षक किरण यदु व आरक्षक पीपेश्‍वर बंजारे का योगदान रहा।

आरोपी डेरा डाले थे गांव में, इस तरह आये झांसे में

ग्राम मरकामटोला पोस्ट चिपरा थाना डौण्डीलोहारा के रहने वाले रूप राम गोरे ने कहा वह कृषि एवं अनाज व्यापारी का काम करता है। गांव में मेरा किराना दुकान है। 20 अक्टूबर  को रात्रि करीब 8 बजे सेवकराम कोर्राम, भोलाराम मंडावी और तेजराम सभी निवासी ग्राम सिवनी थाना व जिला बालोद मेरे घर आकर पूजा, पाठ, झाड, फूंक, करने के नाम पर अपने बातो के जाल में फंसाकर षडयंत्रपूर्वक मुझसे 4,67,000 रूपये नगदी लेकर मेरे साथ छल कपट धोखाधडी किये थे। नवरात्रि पर्व के समय ग्राम बघमार में डेरा वाले लोग आकर रूके थे। 20 अक्टूबर के रात्रि करीब 8 बजे सेवक राम कोर्राम, भोलाराम मंडावी, तेजराम नामक सपेरा मेरे घर आये और बताये कि हम लोग झाड, फूंक, पूजा, पाठ, का काम करते हैं। जड़ी बुटी दवाई देते हैं। घर में जो भी परिवारिक परेशानी होगी उसे पूजा, पाठ, झाड, फूंक, से खत्म कर देते हैं, कहकर मुझे अपने झांसे में ले लिए। मैं भी उन लोगो के बातो पर विश्वास करके उनके झांसे में आ गया। मेरे परिवारिक परेशानी के चलते पूजा, पाठ, झाड, फूंक, कराने के लिए तैयार हो गया। सेवकराम कोर्राम, भोलाराम मंडावी और तेजराम नामक सपेरा जो मूल निवासी ग्राम सिवनी बालोद के रहने वाले हैं, उस दिन रात्रि में मेरे परिवारिक परेशानी को दूर कर दूंगा बोल करके जडी बुटी दवाई खरीदने के नाम पर 30 हजार रुपए दे दिया। वे लोग पैसा लेकर चले गये। 23 अक्टूबर  को फोन से बोला कि पूजा पाठ करने के लिए समान खरीदना पड़ेगा।

माता के लिए सोने के हार के नाम से लुट लिए 85 हजार

आरोपी उन्हें 50,000/- रूपया लेकर राजनांदगांव बुलाये। तब 24 अक्टूबर को पुराना बस स्टैण्ड  राजनांदगांव में भोलाराम मंडावी को 50,000/- रूपये नगद दिया। उसके एक दो दिन बाद फिर फोन करके बोले कि माताजी का सोने का हार पूजा करने के लिए लेना पड़ेगा, कहने पर 85,000/- रूपये, मांगने पर 29 अक्टूबर  को राजनांदगांव पुराना बस स्टैंड में भोलाराम मंडावी को दिया। उसके बाद वे लोग मुझे डरा धमकाकर 13 नवंबर को 60,000/- रूपये,15 नवंबर  को 22,000/- रूपये, 16 नवंबर को 1,20,000/- रूपये, 20 नवंबर  को 60,000/- रूपये, 29 नवंबर  को 40,000/- रूपये लिये।

लिफाफा देकर बनाया बेवकूफ

रूपराम गोरे ने बताया 29 नवंबर  को भोलाराम मंडावी ने मुझे तीन लिफाफा दिया था। बोला था कि तीनों लिफाफा में कुल 75,000/- रूपये हैं। घर में जाकर खोलना और जिसको लेन देन करना होगा, उन्हे इसी रकम को देना। मैं लिफाफा लेकर घर आया और लिफाफा को खोलकर देखा तो तीनो लिफाफा में कागज भरा था। तब मैं उन लोगो के षडयंत्र को समझा कि वे लोग मेरे साथ धोखा कर रहे हैं। इस तरह से सेवक राम कोर्राम, भोलाराम मंडावी, एवं तेजराम नामक व्यक्ति ने मेरे साथ पूजा, पाठ, झाड, फूंक करने के नाम पर मुझसे 4,67,000/- रूपये नगद लेकर मुझे अपने बातो के जाल में फंसाकर षडयंत्रपूर्वक् छल करके धोखाधड़ी किये।

You cannot copy content of this page