DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इस दुल्हन ने दहेज में लाए पौधे, ससुराल पहुंची तो पति संग पौधा लगाकर की गृहस्थी की शुरूआत, देखें दुधली में हुई अनूठी पहल

हरिवंश देशमुख(मालीघोरी), बालोद। डौंडीलोहारा क्षेत्र के ग्राम दुधली में देशमुख परिवार के विवाह समारोह उस समय यादगार बन गया। जब नवविवाहित जोड़े ने दहेज में आए फलदार पौधे का पौधारोपण किया गया। ज्ञात हो कि दुधली (मालीघोरी) निवासी दुर्गा देशमुख के पुत्र नरोत्तम देशमुख का रिश्ता भानपुरी (दुर्ग) निवासी अश्वन देशमुख के सुपुत्री हिना देशमुख के साथ विवाह संपन्न हुआ। विवाह में वर वधु को दहेज भेंट के रूप में फलदार पौधे मिले। दहेज में पर्यावरण संरक्षण एवं विवाह को यादगार बनाने के लिए फलदार पौधे का भेंट मिला। जिसे वर वधू ने दहेज के रूप में फलदार पौधा पाकर खुशी से झूम उठे और पौधे का संरक्षण के लिए संकल्प लिया कि पौधारोपण कर हम गृहस्थ जीवन की शुरुआत करेंगे। वही नरोत्तम देशमुख ने घर के आंगन में पौधारोपण कर धरती माता को हरियाली रूपी आभूषण सजा कर संरक्षण करने का संकल्प लिया एवं विवाह में आए मेहमानों को संदेश दिया कि कन्यादान के साथ-साथ एक पौधे दान अवश्य करें एवं शादी में आए मेहमान यह नजारा देखकर प्रेरित हो उठे और मेहमानों ने भी विवाह के समय पौधे दान करने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page