बालोद। बालोद जिला में सहायक शिक्षकों और प्रधान पाठकों का सैलाब देखने को मिला, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन बालोद के द्वारा वेतन विसंगति दूर कराने की मांग को लेकर न्याय पदयात्रा व रैली निकाली गई।
प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मिश्रा और पूरी प्रांतीय टीम के आह्वान पर प्रदेश भर में वेतन विसंगति दूर करने के लिए क्रमवार छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में वेतन विसंगति न्याय पदयात्रा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बालोद में सहायक शिक्षकों और प्रधान पाठकों ने न्याय पदयात्रा रैली का आयोजन किया। सर्वप्रथम जिले भर से आए हजारों सहायक शिक्षकों ने बालोद बस स्टैंड में पंडाल लगाकर वेतन विसंगति दूर कराने को लेकर जबरदस्त आंदोलन किया गया। शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों एवं प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने सभा को संबोधित किया तत्पश्चात सहायक शिक्षक व प्रधान पाठकों ने रैली के माध्यम से दल्ली चौक से होते हुए, घड़ी चौक फिर कचहरी चौक में पहुंचकर अपनी मांगों के प्रति एसडीएम को ज्ञापन सौंपा इस रैली में हजारों की भीड़ में सहायक शिक्षकों ने जबरदस्त नारेबाजी की और अपनी मांग के प्रति शासन तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया।
प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनीष मिश्रा ने कहा कि हम सभी अपनी मांगों को दूर करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और जब तक हमारी मांगों के प्रति सरकार सकारात्मक रूप नहीं दिखाती, वेतन विसंगति दूर नहीं करतीं तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। मिश्रा जी यह भी कहा कि हमें श्रेय की राजनीति नहीं करना है और हमें श्रेय की राजनीति करना भी नहीं है। सरकार हमसे चार सालों से छल कर रही है लेकिन अब आश्वासन और छलावा का दौर बहुत हो गया। सरकार हमारी सहनशक्ति की परीक्षा न लें। और वेतन विसंगति दूर कर हमारी समस्याओं को खत्म करें। विदित हो कि अपनी चार सालों से भी पुरानी मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने लगातार अपनी आवाज बुलंद रखी है तथा अपनी जायज मांग को लेकर लगातार शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवाया है, पिछले दिसंबर में राजधानी रायपुर में अपनी मांगों को लेकर 18 दिन तक धरना प्रदर्शन किया गया जो संघ का सबसे बड़ा व ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन रहा है। तथा इसके बावजूद भी संघ ने अपनी हार नहीं मानी और अपने हक की लड़ाई के लिए संघर्ष करते रहे बाद में प्रदेश सरकार हरकत में आई और तीन सदस्यीय समिति गठित किया गया तथा जांच समिति ने तीन माह तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपने की बात कही गई। परंतु आज एक वर्ष से भी अधिक समय गुजर जाने के बाद भी जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपी है। लगातार अनदेखी और सिर्फ आश्वासन से नाराज़ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने इसके बाद अपनी मांग को लेकर 06 फरवरी 2023 से अनिश्चितकालीन आंदोलन का शंखनाद किया जो क्रमिक आंदोलन के रूप में आज भी जारी है इसी तारतम्य में 04 मार्च 2023 को जिला मुख्यालय बालोद बस स्टैंड में एक बार फिर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने जिले के समस्त सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक व विज्ञान सहायक शिक्षकों का आह्वान किया है तथा बालोद बस स्टैंड में जिले के समस्त शिक्षक साथी अपने अपने ब्लाक मुख्यालयों से मोटर साइकिल रैली के माध्यम से पहुंचेंगे। धरना प्रदर्शन को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए जिलाध्यक्ष देवेन्द्र हरमुख, बालोद ब्लाक अध्यक्ष खिलानंद साहू, गुण्डरदेही ब्लाक अध्यक्ष छबिलाल साहू, गुरुर ब्लाक अध्यक्ष धनेश यादव, लोहारा ब्लाक अध्यक्ष अनिल दिल्लीवार,डौण्डी ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद कोसमार्य,जिला उपाध्यक्ष एलेन्द्र यादव, जिला सचिव अश्विनी सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष दयाराम चुरेन्द्र, ब्लाक उपाध्यक्ष संदीप दुबे, गुरुर ब्लाक सचिव मदन लाल साहू , गुरुर ब्लाक कोषाध्यक्ष मोहन सिन्हा,जिला संगठन मंत्री लोकेन्द्र यादव,ब्लाक मीडिया प्रभारी हेमंत देशमुख, जिला मीडिया प्रभारी गिरवर निर्मलकर, जिला प्रवक्ता शशि अग्रवार, नकुल एलेन्द्र,खेमंत साहू, पूनम चंद्राकर, भूपेंद्र साहू, दिलीप सिन्हा, कुमार संभव देवांगन, शैलेन्द्र ठाकुर, जागेश्वर पटेल,आरिफ सिद्दीकी,गेवेंद्र मानिकपुरी,जितेंद्र धरमगुड़ी,मुनमुन सिन्हा, धनेश्वरी सोनवानी,प्रीतिबाला सोयाम,राजेश्वरी साहू ने सभी शिक्षक साथियों से पदयात्रा रैली सफल बनाने और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित थे।

