DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महाविद्यालय बालोद के यूथ रेडक्रास सोसाइटी और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक लक्ष कुमार ने किया तृतीय बार रक्तदान

बालोद। शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद की इकाई यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के सक्रिय छात्र लक्ष कुमार साहू के द्वारा तृतीय बार एक इकाई रक्तदान मरीज परमिला बाई ग्राम मनौद निवासी को किया गया जो कि जिला अस्पताल बालोद में भर्ती थी । मरीज परमिला बाई रक्तअल्पता से पीड़ित थी और तत्काल रक्त की आवश्यकता थी , स्थिति की गंभीरता को समझते हुए लक्ष कुमार ने शुक्रवार शाम पांच बजे रक्तदान किया। वर्तमान में मरीज की स्थिति खतरे से बाहर है और इस पुण्य कार्य के लिए लक्ष कुमार साहू को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.श्रद्धा चंद्राकर , यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यक्रम अधिकारी प्रो.जी. एन. खरे एवं समस्त महाविद्यालय परिवार के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

You cannot copy content of this page