बालोद/ रायपुर। राज्य सरकार ने वन विभाग में लंबे समय से जमे हुए अफसरों को इधर से उधर किया है। जिसमें बालोद जिला भी प्रभावित हुआ है। बालोद जिले में पदस्थ डीएफओ सतोविशा समाजदार का धमतरी तबादला कर दिया गया है। बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से डीएफओ समाजदार पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा में आ गई थी। वजह यह थी कि उन्होंने डौंडी लोहारा क्षेत्र के एक बड़े धार्मिक स्थल पाटेश्वर धाम को हटवाने के लिए नोटिस जारी किया था। वन विभाग की जमीन पर उक्त मंदिर प्रबंधन का कब्जा बताया गया है। इस नोटिस के बाद से लगातार डीएफ़ओ का विरोध भी हो रहा था। पूरे छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्र से उनके विरोध में ज्ञापन राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सौंपे जा रहे थे। इस तबादले को इस विरोध से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अधिकारी इसे प्रशासनिक तबादला बता रहे हैं। तो वहीं इस तबादले से बालोद के धर्म जगत में एक नई हलचल मची हुई है। सतोविशा की जगह अब महासमुंद में वर्तमान पदस्थ डीएफओ मयंक पांडे को बालोद डीएफओ बनाया गया है।
देखिए अन्य अफसरों की लिस्ट किनका कहां हुआ तबादला



