सौरभ देशमुख को मिला गोल्ड मेडल



बालोद। सौरभ देशमुख पिता युगल किशोर देशमुख, माता रेखा देशमुख ग्राम पापरा, जिला बालोद ने बी.टेक की पढ़ाई में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी. आई. टी. दुर्ग से मेरिट स्थान प्राप्त करते हुये गोल्ड मेडल हासिल किया है।
आई. पी. मिश्रा, अरुण अरोरा, प्राचार्य एम. के. गुप्ता ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताया। पहले भी सौरभ ने छ. ग. में दसवीं व बारहवीं कक्षा में टॉप कर चुके हैं। दादा प्रीतम कुमार देशमुख (से.नि.शि.) दादी रेखा देशमुख, नाना थान सिंह देशमुख व परिवार के सभी सदस्यों व ग्राम के सभी प्रबुद्ध जनों ने सौरभ का स्वागत सम्मान किया।

You cannot copy content of this page