DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भरदाकला के प्राथमिक शाला में किया गया मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद ने की पूजा

बेलौदी में नवीन महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल

गुंडरदेही।
संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद नवीन प्राथमिक शाला भरदकला में आयोजित मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद दोपहर 1 बजे बेलौदी के शासकीय नवीन

महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव में शामिल हुए। जहां श्री निषाद ने उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान किया।

इस दौरान जनभागीदारी समिति अध्यक्ष उमेश कुमार तेजस्वी, वीरेंद्र साहू, डॉ. नारायण दास साहू,

डीआर कौमार्य, लक्ष्मी मेरिया, दुर्गेश्वरी यादव, श्रध्दा ठाकुर, क्रांतिभूषण साहू, नागेश देवांगन, चुकेश्वर साहू, रामेश्वर यादव ,भूपेंद्र साहू सहित अधिक संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page