DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दान-पुन के तिहार – छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा को सहेजने संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने मांगा छेरछेरा

यह दान देने और दान लेने का पर्व : श्री कुंवर सिंह निषाद

गुंडरदेही । गुण्डरदेही में संसदीय सचिव व विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद छत्तीसगढ़िया परंपरा और संस्कृति को सहेजने बाजे-गाजे के साथ छेरछेरा मांगने निकले।

अपने समर्थकों के साथ छेरछेरा…माई कोठी के धान ल हेर हेरा कहते हुए आनंद लेते रहे। इस दौरान नगरवासियों के यहां पहुंचे तो काफी संख्या में माताओं और बच्चों ने उन्हें धान दान की।

इस दौरान संसदीय सचिव श्री निषाद ने छेरछेरा पर्व और मां शाकम्बरी जयंती की बधाई दी और कहा कि आज दान देने और दान लेने का पर्व है। किसान जब धान की फसल काट कर घर लाता है तब वह खुशी-खुशी सभी को दान करते हैं।

यही हमारी परंपरा है। छेरछेरा पर्व से ही हमारे अंदर दान करने की भावना जागृति होती है और दान लेने से आपस में स्नेह बढ़ता है। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केके राजू चन्द्राकर, रवि राय, गौकरण सोनकर, पार्षद मो. सलीम, विजय कोरे, लिखन निषाद, लक्ष्मीनारायण सोनकर, बलराम गुप्ता, सोहन सोनी, डुपेंद्र साहू, सुरेश साहू, किशन पांड़े, युकां के अनुभव शर्मा, रिजवान तिगाला, प्रवेश जैन, आसिफ गहलोत, चित्रांश गेन्द्रे, नरेंद्र चन्द्राकर, रोमेंद्र चन्द्राकर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page