DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक ने मांगा छेरछेरा लिया, बुजुर्गों से भी आशीर्वाद

बालोद। छेरछेरा के इस पर्व पर विधायक संगीता सिन्हा ने भी छेरछेरा मांगने का रस्म निभाया और इस दौरान वे अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सांकरा क पहुंची और टोकनी में छेरछेरा मांगने लगी।

इस दौरान उन्होंने गांव के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद भी लिया। बता दे कि विधायक संगीता सिन्हा उक्त इलाके में जनपद सदस्य के उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार में पहुंची हुई थी।

संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को छेरछेरा पुन्नी की बधाई देते हुए क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना भी उन्होंने की। उन्होंने चौराहों पर नुक्कड़ सभा लेकर जनपद सदस्य प्रत्याशी श्री बालक दास मानिकपुरी के पक्ष में समर्थन के लिए वोट की अपील भी की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, संजय चंद्राकर सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page