DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरपंचों ने ऐसा क्यों कहा जिला तो दूर गांव के अस्पतालों में भी स्थिति बेकार, नर्स तक ठीक से बात नहीं करते, चेहरा देखकर करते हैं इलाज

बालोद – बुधवार को समाज सेवी संगठन हिंद सेना के द्वारा चलाए जा रहे जिला अस्पताल बालोद के खिलाफ जनाक्रोश हस्ताक्षर अभियान के तहत बालोद ब्लॉक के सरपंच संघ तथा डौंडीलोहारा सरपंच संघ अध्यक्षों के पास समर्थन के लिए पहुंची.जिसमें बालोद ब्लॉक के सरपंच संघ अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि बालोद जिला अस्पताल के साथ-साथ सांकरा ज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी सुविधा का अभाव है. मामूली केस को भी जिला अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है. डौंडीलोहारा ब्लॉक के सरपंच संघ के अध्यक्ष पोषण लाल देवांगन ने कहा कि लोहारा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भी इलाज की सुविधा का अभाव है.

डॉक्टरों के द्वारा इलाज के नाम पर औपचारिकता निभाकर रिफर कर दिया जाता है. नर्स और डॉक्टर अधिकतम समय अपने मोबाइल में बिजी रहते हैं और अगर आप इनसे किसी पेसेन्ट के बारे में नॉर्मल ही बात करो तो भड़क उठते हैं. बात करने में भी कोई तमीज नहीं, खाली चेहरा पहचान कर इनके द्वारा व्यवहार किया जाता है, गरीब तबके के लोगों से तो यह लोग बहुत बुरा व्यवहार करते हैं, आखिर कब तक भोली-भाली जनता इनके सामने नमस्तक होकर झुकते रहेगी? क्या शासन प्रशासन को अभी भी जगाना पड़ेगा? आखिर क्यों नहीं होता इन पर कार्रवाई?क्या इनके पास राजनीतिक सपोर्ट है या फिर प्रशासन इनसे डरती है? इनके ऊपर कार्रवाई का सिर्फ और सिर्फ आश्वासन मिलता है, जिम्मेदार डॉक्टरों के ऊपर कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ नर्सों को बर्खास्त किया जाता है. क्या सरकार अभी भी अंधी है या फिर किसी और बड़े लापरवाही घटना की इंतजार में है? इस हस्ताक्षर अभियान को चिदाकाश आर्य सरपंच भेड़िया नवागांव, संतराम पिस्दा सरपंच गहीरा नवागांव, केशव गंधर्व सरपंच भोथली, दिनेश सिन्हा सरपंच सांकरा, दानेश्वर सिन्हा सरपंच सिवनी, गजेंद्र यादव सरपंच जगतरा ने सभी समर्थन दिया. हिंद सेना की अगुवाई में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तरुण नाथ योगी, जिला अध्यक्ष रॉबिन एंथोनी,जिला उपाध्यक्ष भूपत हटीले एवं जिला महामंत्री विजय हरदेल के साथ-साथ अन्य हिंद सैनिक उपस्थित थे.

You cannot copy content of this page