DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्यमंत्री के साथ चारामा में विधायक ने किया रोड शो, सावित्री को गले लगाकर रो पड़ी बुजुर्ग महिला

बालोद। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चारामा में रोड शो हुआ ।जिसमें उनके साथ बालोद विधायक संगीता सिन्हा भी रोड शो में शामिल हुई और मुख्यमंत्री के साथ चुनावी रथ पर सवार होकर लोगों से प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में समर्थन की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही।

गांव में भावुकता का भी दिख रहा नजारा

भानुप्रतापपुर उपचुनाव के तहत संगीता सिन्हा, प्रत्याशी सावित्री मंडावी पति स्वर्गीय मनोज मंडावी के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। क्षेत्र के कोरर सेक्टर के गांव में भ्रमण कर रही है। जैसे चुनाव का वक्त नजदीक आ रहा। चुनावी माहौल गरमाने लगा है। जोर आजमाइश भी तेज हो चुकी है। पूर्व विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को देखकर मतदाता भावुक भी हो रहे हैं। ऐसा एक नजारा गुरुवार को देखने को मिला ।जब जन संपर्क के दौरान एक बुजुर्ग महिला सावित्री की तकलीफ को समझते हुए उनसे गले लग कर रोने पड़ी। इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा सहित अन्य कांग्रेसी भी भावुक हो गए। विधायक संगीता सिन्हा ने मनोज मंडावी के बाद अब उनकी पत्नी को क्षेत्र का विधायक बनाने के लिए सब के समर्थन की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में बालोद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी समर्थन रैली में शामिल हुए।जिसमें प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, कमलेश श्रीवास्तव, गुरुर से संयुक्त महामंत्री सुमित राजपूत, किशोर साहू, डॉ ओमकार , अमृता नेताम, लता कोर्राम सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page