नाबालिग लडकी को नेपाल बॉडर जिला सहरसा बिहार से बरामद किया गया
पुलिस थाना गुरूर द्वारा आरोपी को भेजा गया जेल
गुरुर। गुरुर पुलिस ने एक नाबालिग के अपहरण के मामले में नेपाल बॉर्डर से लगे एक गांव से अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो बिहार का रहने वाला है ।आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर लड़की को पत्नी बनाकर अपने साथ रखा गया था। गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज थी। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही थी। और सफलता मिली है ।आरोपी अर्जुन मुखिया पिता फुलो मुखिया उम्र 24 साल निवासी सिहोल चकला थाना बिहरा जिला सहरसा (बिहार) का है। थाना गुरूर क्षेत्र के एक ग्राम के निवासी द्वारा उसके नाबालिग लड़की को उसके विधिपूर्ण संरक्षण से बिना उसके सहमति से बहला फुसलाकर भगाकर लेजाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 485/22 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के पता चला कि आरोपी अर्जुन मुखिया पिता फुलो मुखिया उम्र 24 साल निवासी सिहोल चकला थाना बिहरा जिला सहरसा ( बिहार ) के द्वारा नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर शादी करने का प्रलोभन देकर भगाकर अपने घर ले गया था तथा पत्नि के रूप में रखा था। जिसे पुलिस पार्टी भेजकर लडकी को बरामद किया गया तथा आरोपी को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर बालोद जेल दाखिल किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर जिला बालोद राजेश कुमार बागड़े , प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप निरीक्षक अरूण कुमार साहू के नेतृत्व में सउनि पारख साहू, म0प्र0आर0 174 देवकुमारी, आर0 247 प्रविण कुमार साहू थाना बालोद एवं आर0 1732 योगेश सिन्हा, आर0 136 पिपेश्वर बंजारे सायबर सेल जिला बालोद की टीम को बिहार रवाना किया गया। जिससे नाबालिग लडकी को बरामद करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की गई। उक्त कार्यवाही में उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारी का विशेष भूमिका रही।
