DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीरीद में हुआ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ढालसिंह दिल्लीवार की आदम कद प्रतिमा का लोकार्पण, जानिए उनके बारे में

बालोद। ग्राम पीरिद में स्वतंत्रता सेनानी दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार के जयंती के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक के द्वारा किया गया।

दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार स्वतंत्र संग्राम सेनानी थे। जिन्होंने देश के स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी है। इनकी कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।

आज इनकी जयंती पर सामाजिक एवं देश के लिए बहुत गौरवशाली दिन है। उक्त बातें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव ने कही।

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार अविभाजित मध्य प्रदेश के शासनकाल में दुर्ग जिला के विधायक थे। उनके विधायक रहते हुए क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान थी। दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार हमारे समाज के आधार स्तंभ है। उन्होंने देश की लड़ाई के लिए अपने जीवन बलिदान दिया है। इन्हें भुलाया नहीं जा सकता। यह बालोद जिला के पिरिद गांव में मालगुजार रहे हैं। इनके अलावा दाऊ दिल्लीवार ने प्राथमिक शिक्षा ग्राम पिरिद अध्ययन किए हैं। दाऊ जी के बारे में जितना प्रशंसा हम करेंगे हम सब के लिए कम होगा। दाऊ जी व्यक्तित्व के धनी थे। स्वतंत्रता सेनानी दाऊ ढालसिंह के प्रतिमा का अनावरण कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक ने दीप प्रज्वलित करके माल्यार्पण किया। इसी तरह नगर पंचायत गुंडरदेही चौक पर भी दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र साहू अध्यक्ष दुर्ग जिला सेवा सहकारी केंद्रीय बैंक, मिथिलेश नुरेटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, रामस्वरूप साहू , संतुराम पटेल अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, संजय साहू , सागर साहू , सलीम खान, के.के राजू चंद्राकर , फैज बख्श , तरुण पारकर दिल्लीवार परिवार के समस्त सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page