DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

7 माह बीते बालोद के शिक्षकों को नहीं मिला अब तक बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन का पारिश्रमिक, टीचर्स एसोसिएशन ने उठाया मुद्दा

बालोद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2022 के मुख्य परीक्षा का मूल्यांकन कार्य मार्च- अप्रैल 2022 में कराया गया था। इस हेतु जिले में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। मूल्यांकन कार्य हेतु व्याख्याता, प्राचार्य एवं भृत्य आदि की ड्यूटी परीक्षक, उप मुख्य परीक्षक, मूल्यांकन केंद्राधिकारी, सहायक मूल्यांकन केंद्राधिकारी आदि के रूप में लगाई गई थी। सभी के सहयोग से मूल्यांकन कार्य सुचारू रुप से संपन्न हुआ। मुख्य परीक्षा के मूल्यांकन के पश्चात पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना, पूरक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य पूरा कर परीक्षा परिणाम भी जारी किया जा चुका है, लेकिन लगभग 7-8 माह उपरांत भी मूल्यांकन कार्य के पारिश्रमिक भुगतान आज तक नहीं हो पाया है जबकि जानकारी के अनुसार धमतरी, कोंडागांव,बिलासपुर, सुकमा, दुर्ग, बलौदाबाजार जिले में भुगतान हो चुका व राजनांदगांव, कबीरधाम सहित कुछ जिले में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद की ओर से जिलाध्यक्ष दिलीप साहू, प्रदेश संगठन सचिव प्रदीप साहू, जिला संयोजक रामकिशोर खरांशु, बीरबल देशमुख, जिला उपाध्यक्ष शिव शांडिल्य, वीरेंद्र देवांगन, कामता प्रसाद साहू, संतोष देवांगन, जिला सचिव नरेंद्र साहू, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुम्भकार,जिला मीडिया प्रभारी रघुनंदन गंगबोईर सहित सभी पदाधिकारियों ने मुल्यांकन कार्य से जुड़े बालोद जिले के भी सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को समस्त प्रकार के मूल्यांकन पारिश्रमिक का शीघ्र भुगतान करने की मांग छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से की है।

You cannot copy content of this page