DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ मे बाल दिवस पर हुआ कम्प्यूटर कक्ष

बालोद। सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ मे 14 नवम्बर बाल दिवस के अवसर पर कक्षा अरुण से अष्टम तक के बच्चों का खेल कूद एवं संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उद्घाटन प्रातः 9 बजे विद्यालय के उपाध्यक्ष हरिश्चन्द्र साहू , कोषा अध्यक्ष राजेश यादव ने दीप प्रज्जवलन कर किया ।

इसके पश्चात बच्चों का खेल कूद संपन्न किया गया । कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कृतिका साहू जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र. 9 जिला बालोद , अध्यक्षता हरिश्चंद्र साहू जनपद सदस्य लाटाबोड़ , विशिष्ट अतिथि गंगा प्रसाद साहू सरपंच ग्राम पंचायत लाटाबोड़ , श्यामलाल साहू ग्राम सभा अध्यक्ष लाटाबोड़ थे । इनके द्वारा मा सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात जिला पंचायत सदस्य द्वारा प्रदत्त 2 कम्प्यूटर एवं कम्प्यूटर कक्ष का शुभारम्भ किया गया।

तत्पश्चात सरपंच में बालदिवस की बधाई एवं विशेषता को बताये। मुख्य अतिथि ने बाल दिवस की शुभकामना के साथ ग्राम मे बढ़ते शराब खोरी , नशापान एवं नुकसान के बारे में अपनी प्रतिक्रिय व्यक्त करते हुए विद्यालय की मांग के अनुरूप नये बजट के आते ही विद्यालय की सुरक्षा बच्चों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने की घोषणा किये। सभी ने इनके घोषणा का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद सदस्य हरिश्चंद्र साहू ने बच्चों को खेल कूद का महत्व बताते हुए शिक्षा संस्कार चरित्र पर विशेष ध्यानाकर्षण कराये । संस्कृतिक कार्यक्रम के अतिथि स्वरूप समिति के महेश साहू , राजेश यादव , रत्नी हीरवानी सदस्य कुवारीमाता शिक्षण समिति लाटाबोड़ , सेवा नि. शिक्षक हुकूमचंद साहू नेवरी खुर्द , भगवताचार्य लालजी तिवारी पैरी रहे ।

अंत में सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। सभी अतिथियों का कार्यालय प्रभारी कामिनी यदु ने आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य प्रकाश तिवारी एवं वरिष्ठ आचार्य जीतेन्द्र सिंद्राम ने किया । कार्यक्रम मे देवश बघेल , चुरामन साहू , सुरुचि साहू , हरिप्रिया वैष्णव , त्रिवेणी साहू , हेमा साहू , जयश्रि यदु , धनेश्वरी ठाकुर , महेश्वर देशलाहरे ,शंकर साहू, दीपा बाई साहू का योग दान रहा । माइक टेंट दुलेश्वर साहू के संचालन मे संचालित हुआ ।

You cannot copy content of this page