DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्नेवाड़ा में हुआ बाल दिवस का आयोजन, पहुंची विधायक संगीता

बालोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नेवाड़ा में शाला प्रबंधन समिति छात्र परिषद के संयुक्त प्रयास से बाल दिवस का वृहद आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संगीता सिन्हा पहुंची थी। जहां उन्होंने बच्चों को बाल दिवस की बधाई देते हुए चाचा नेहरू के देश के प्रति योगदान को बताया।

अन्य अतिथियों सहित शाला प्रबंधन, शिक्षक गण और ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच तरिता यादव ने की विशेष अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रमेश राव कडू ,विधायक प्रतिनिधि भगवान सिंह कौशल, सांसद प्रतिनिधि शोभा राम साहू, शाला प्रबंधन समिति सदस्य राजेंद्र नेताम थे। आयोजन में छात्र परिषद अध्यक्ष दीप्ति लारेंद्र सहित समस्त छात्र परिषद, प्राचार्य कविता वानखेड़े व स्टाफ का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page