DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE- कोरोना का भी खौफ नहीं, आखिर हड़बड़ी किस लिए? टोकन कटवाने के लिए सोसायटियों में लगी है सुबह 4 बजे से किसानों की भीड़, देखिए तस्वीर और वीडियो, कैसे कर रहे हैं किसान मशक्कत?

बालोद ।धान बेचने के लिए किसान कितने व्याकुल आतुर और हड़बड़ी में है ,इसका नजारा देखना है तो आप अभी अपने अपने इलाके के सोसाइटी में जाकर देख सकते हैं। जहां सुबह 3- 4 बजे से ही किसान धान बेचने के लिए टोकन कटवाने की मशक्कत कर रहे हैं। सुबह से ही किसानों की भीड़ लग गई है। भीड़ और बढ़ती जा रही है। किसान हड़बड़ी कर रहे हैं कि कैसे भी करके आज उनका टोकन कट जाए और धान बिक जाए ।क्योंकि मौसम भी खराब हो रहा है। मौसम विभाग ने पहले से ही चेतावनी दी है कि निवार तूफान के चलते जिले में मौसम में बदलाव आ सकता है और इस चेतावनी के मुताबिक सुबह से ही मौसम बदल चुका है। कई इलाकों में बदली छाई है तो कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने लगी है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है कि वह धान बेचे कि अपनी फसल को बचाए कि सोसाइटी में यहां आकर टोकन कटवाये। कई तरह की मुसीबतों के चलते किसान परेशान है और टोकन कटवाने के लिए सोसाइटी परिसर में डटे हुए हुए हैं।

अलाव जलाकर चला रहे काम


ठंड से बचने के लिए किसान बकायदा सोसायटी परिसर में अलाव भी जला रहे हैं और रात से ही यहां आकर सोसाइटी खुलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि उनका काम पहले हो जाए लेकिन भीड़ देखकर ऐसा लग नहीं रहा है कि एक ही दिन में सभी किसानों का टोकन कट जाएगा। सोसाइटी खुली नहीं है। गेट के सामने किसान अपना पर्चा रखकर इंतजार कर रहे हैं पर्चा का बंडल बढ़ता जा रहा है जो भीड़ की प्रमाणिकता बता रही है।

देखिए बालोद ब्लाक के ग्राम सांकरा ज सोसायटी की तस्वीर और वीडियो।

सांकरा ज सोसायटी का दृश्य सुबह 7 बजे

कोरोना का खौफ नजरअंदाज


किसान भले ही अपने धान की चिंता कर रहे हैं उनकी चिंता जायज भी है। लेकिन ऐसे में हमें कोरोना को भी नहीं भूलना चाहिए जो पूरे विश्व पर कहर ढा रही है। हड़बड़ी में गड़बड़ी ना हो जाए इस बात का ध्यान जरूर रखें। कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। इस तरह भीड़ बढ़ाकर हम कोरोना को बढ़ावा दे सकते हैं। इसलिए सावधानी जरूरी है। मास्क पहन कर जाइए, दूरी बनाइए। शासन प्रशासन ने पहले से ही निर्देश दिया हैकि बिना मास्क के किसानों को प्रवेश न दिया जाए। दूरी बनाकर ही धान खरीदी की जाए। लेकिन टोकन कटवाने के लिए यह भीड़ देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि निर्देशों का फिलहाल कितना पालन दिख रहा है। अब आगे प्रशासन क्या व्यवस्था बनाती है धान खरीदी शुरू होने पर ही पता चल पाएगा।

देखिए इधर जिले में कितना बढ़ गया है कोरोना का ग्राफ।

You cannot copy content of this page