DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर – बेटी दामाद से मिलकर घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, दो बाइक में हुई है टक्कर, दो घायलों की हालत भी गंभीर

बालोद/गुरुर/चारामा – गुरुर ब्लॉक के ग्राम बड़भूम के रहने वाले बिरझूराम कांगे पिता स्व. मंशाराम कांगे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा चारामा थाना क्षेत्र में ग्राम कसावाही में दमकसा मार्ग पर हुआ है। दो बाइक में टक्कर हुई थी। जिसमें दो घायल हुए हैं व एक बिरझू राम की मौत हुई है। समुंदराम पिता गयाराम साहू ग्राम कसावाही की रिपोर्ट पर दुसरे बाइक चालक के खिलाफ चारामा पुलिस ने एक्सीडेंट का केस दर्ज किया है। घटना 24 नवंबर को शाम 5 बजे की है। शव का पीएम बुधवार को हुआ। जिसे शाम को परिजनों को सौंपा गया।

पहले कसावाही में आया था मृतक

रिपोर्ट लिखाने वाले समुंद राम साहू निवासी कसावाही के मुताबिक 24 नवंबर बिरझूराम कांगे निवासी ग्राम बड़भूम व उनके दो छोटे बच्चे (चेताम्बर व उपेन्द्र ) हमारे घर आया था। फिर मेरे मोटर सायकल क्रमांक सीजी 05 आर 6320 से चारो एक साथ बिरझू राम कांगे के रिश्तेदारी बेटी दमाद (पिंकी- शंकर शोरी)के घर ग्राम गांड़ागौरी मोटर सायकल को मैं चलाते गया करीब दोपहर 02.00 बजे गांड़ागौरी पहुंचे। बिरझूराम अपने बेटी दमाद से मिले। उसके एक घंटा बाद गांड़ागौरी से पुन: मेरे मोटर सायकल से वापस घर जाने के लिये निकले।

कसावाही से शाम को घर जाने अकेले निकला

जो करीब शाम 5 बजे मेरे घर ग्राम कसावाही पहुंचे। उसके 10 मिनट बाद बिरझूराम अपने गांव बड़भूम जिला बालोद जाने के लिये मेरे घर पहले से छोड़ रखे। अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 05 डब्ल्यू 9674 से चले गये व अपने नाती उपेन्द्र को मुझे बड़भूम छोड़ देना बता गया करीब 15 मिनट बाद मैं अपने मोटर सायकल से उपेन्द्र को बिठाकर बड़भूम जाने निकला तो रास्ते में ग्राम कसावाही बांध के ऊपर ओर कसावाही दमकसा मार्ग पर पुष्पा गोटी के कोठार ब्यारा के पास दो मोटर सायकल एक्सीडेंट होकर गिरे पड़े हुये थे।

दो बाइक में हुई थी टक्कर

वहां पर ग्राम बड़भूम के डा कुमार साहू मिला। मैं बिरझू राम को पहचान गया। जो सड़क के अपने सही दिशा बांयी ओर सड़क किनारे अपने मोटर सायकल के साथ गिरे लहू लुहान अवस्था में पड़े हुये थे। सिर व नाक मुंह से खून बह रहा था। बिरझू राम का हाथ कलाई को छुकर देखा तो मृत्यु हो चुकी थी। इस बात को उपस्थित डा कुमार साहू भी बताया। लगभग सड़क के बीचो बीच मोटर सायकल क्रमांक सीजी 19 बीडी 8135 के साथ दो व्यक्ति एक्सीडेट हालत में रोड़ में गिरे पड़े हुये मिले। जिन्हे भी सिर व हाथ में चोट लगा हुआ था।

पिकअप से ले गये लाश

घायलों का खून बह रहा था। दोनों घायल अवस्था में थे। डा कुमार साहू ने 108 वाहन को फोन कर बुलाया। उसी समय एक पीकअप वाहन क्रमांक सीजी 04 एलएस 4062 से मृतक बिरझूराम को व 108 वाहन से दोनो घायल व्यक्तियो को चारामा अस्पताल लेकर गये। दोनों घायल भी ग्राम डोकला के रहने वाले बताये जा रहे हैं जिनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें भी चारामा से फिर धमतरी अस्पताल रेफर किया गया

You cannot copy content of this page