DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त किसानों के लिए वरदान:- संध्या अजेंद्र साहू जनपद सदस्य गुरुर

गुरूर। दिवाली से पहले किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि जारी किए जाने पर गुरुर क्षेत्र के जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू ने मोदी सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा लगातार भारत देश के किसानों को 12वीं किस्त उनके खातों मे किसान सम्मान निधि के रूप में दिए जाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद देती हूं। यह 12वीं किस्त किसान सम्मान निधि जो किसानों की आर्थिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मैं अपने किसान भाइयों से यह अनुरोध करती हूं कि इस राशि का वे अपने परिवार में उचित उपयोग कर अपने आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का प्रयास करें l

You cannot copy content of this page