DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छग राज्य में बढ़ रहे अपराध, भ्रष्टाचार, एवं लचर कानून व्यवस्था के विरोध में भाजयुमो ने किया पुतला दहन

गुरुर। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी निर्देश पर,जिला भाजयुमो एवं दल्ली राजहरा मंडल के मार्गदर्शन में प्रदेश में व्याप्त लचर कानून व्यवस्था, जघन्य अपराध, दिनदहाड़े चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, छत्तीसगढ़ के बेटी, बहनों,नाबालिक तक से सामूहिक बलात्कार कर हत्या, नक्सलियों से कांग्रेसियों के संबंध इस बात को दर्शाता है कि इन समस्त घटनाक्रम में कांग्रेस के भूपेश सरकार की मौन सहमति है। इसी के विरोध में शनिवार को राज्य के कांग्रेस शाषित सरकार का पुतला दहन गुरुर में भी किया गया। भाजयुमो के नेताओं ने कहा पिछले 4 वर्षों से छत्तीसगढ़ राज्य में अपराधिक घटना में बहुत इजाफा हुआ और बहुत से घटनाक्रम में खुद कांग्रेस के पदाधिकारियों का नाम लिप्त है। ये पूर्ण रूप से सरकार की असफलता को दर्शाता है। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से
मंडल के अध्यक्ष कौशल साहू, याद राम साहू, ईशा प्रकाश साहू, आदित्य पिपरे, दुर्गानंद साहू, मनीष साहू, अजेंद्र साहू,चिंताराम साहू, नीलांबर साहू,रूपेश रावटे,,तन्मय सोनी, भारतीय जनता पार्टी के बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page