DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला अस्पताल में परिजनों के लिए प्रतीक्षालय तो रसोई शेड बनाने की उठी मांग, हिंदसेना ने जनदर्शन में सौंपा आवेदन

बालोद। समाज सेवी संगठन हिंद सेना ने प्रांतीय मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी के नेतृत्व में बालोद कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन पहुंचकर जिला अस्पताल बालोद में आए मरीजों के परिजनों के लिए प्रतीक्षालय और रसोई शेड निर्माण की मांग रखी। इस ज्ञापन के माध्यम से हिंद सैनिकों ने अस्पताल की समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया। बताया कि कैसे जिलेभर से आने वाले मरीजों के परिजनों को खाने पीने और रुकने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीज के साथ एक से अधिक परिजन आते हैं तो उन्हें खाने के लिए भटकना पड़ता है। अस्पताल से मरीज के साथ आए एक ही परिजन को खाना मिल पाता है। वह भी एक निश्चित समय में। ऐसे में अन्य परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। जिला अस्पताल में सैकड़ों मरीजों और परिजनों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन उक्त सुविधा ना होने से वह भटकते रहते हैं। खासतौर से रात में और ज्यादा परेशानी होती है। क्योंकि उस वक्त आसपास के होटल तक भी बंद हो जाते हैं। भोजन के लिए लोगों को दूरदराज के निजी होटलों से महंगे दर पर खाना खरीद कर लाना पड़ता है। यदि अस्पताल में रसोई शेड बना दी जाए तो बाहर से आने वाले लोग वहीं पर खाना पका सकेंगे। परिजनों के रुकने के लिए भी प्रतीक्षालय बनना चाहिए। ताकि रात में ठहरने वाले लोगों को सुविधा हो। बता दे कि जिला अस्पताल की विभिन्न समस्याओं को लेकर लगातार हिंद सेना आवाज उठाते रहा है। ज्ञापन सौंपने के लिए प्रांतीय संयोजक तरुण नाथ योगी के साथ फेज,प्रमोद,साबिर, संजय,अरशद, समसेर,विशिष्ट कुमार आदि हिन्द सैनिक पहुंचे थे।

नर्सों के द्वारा दुर्व्यवहार सहित अन्य मुद्दों को लेकर भी आवाज उठा चुकी है हिन्द सेना

इसके पहले नर्सों के द्वारा मरीजों व परिजनों से दुर्व्यवहार,सफाई के मुद्दे सहित ब्लड डोनेशन से संबंधित समस्या भी रखी गई थी। अस्पताल में होने वाली अव्यवस्थाओं को लेकर समय-समय पर समाज सेवी संगठन हिंदसेना द्वारा आवाज उठाई गई है। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप करते हुए व्यवस्था सुधारने का प्रयास भी किया गया।

You cannot copy content of this page